फिल्मी

फलक नाज ने कहा प्रोड्यूसर मांगते हैं जन्म कुंडली

एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। वो एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि बिग बॉस ओटीटी 2 फेम और टीवी एक्ट्रेस फलक नाज हैं। फलक नाज अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज-वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में फलक नाज ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। अपनी इस पोस्ट में फलक नाज ने टीवी इंडस्ट्री और प्रोडक्शन हाउस को लेकर बात की। इतना ही नहीं, फलक नाज ने किसी का नाम लिए बिना एक प्रोडक्शन हाउस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फलक नाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर आरोप लगाया कि एक “हिट प्रोड्यूसर” एक्टर्स को काम देने से पहले उनकी कुंडली (जन्मपत्री) चेक करता है।
फलक नाज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा, “पहले इंडस्ट्री में आपको आपके टैलेंट और एक्टिंग स्किल्स के बलबूते काम मिलता था। अब एक नया दौर शुरू हो गया है। अब इंस्टाग्राम फॉलोअर्स देखकर और जन्म कुंडली देख कर आपको काम दिया जाएगा। एक बहुत हिट प्रोड्यूसर हैं उनके यहां पर ऐसा होता है।” हालांकि उन्होंने कोई नाम नहीं लिया, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत अंदाजा किया उनका इशारा एकता कपूर की ओर था। टीवी एक्ट्रेस ने आगे कहा, “कल मुझे एक कॉल आया था। उन्होंने मुझे बताया कि एक शो आ रहा है, इस चैनल पर आएगा, ये प्रोडक्शन हाउस है और ये कैरेक्टर है। मैंने कहा, ठीक है, अब आगे क्या करना है? आमतौर पर एक्टर्स या को लुक टेस्ट के लिए बुलाते हैं या मॉक टेस्ट के लिए या फिर रिफरेंस ऑडिशन देते हैं। मुझसे मेरी बर्थ डेट, जगह और टाइम भेजने के लिए कहा गया।” (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button