फिल्मी

कृष्णा श्राफ को नहीं आता ताला खोलना

रियलिटी शो ‘द 50’ में हर दिन नए ड्रामे और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने न सिर्फ घर के सदस्यों को, बल्कि दर्शकों को भी दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। बॉलीवुड के ‘भिडू’ यानी जैकी श्रॉफ की लाडली बेटी और टाइगर श्रॉफ की फिटनेस फ्रीक बहन कृष्णा श्रॉफ एक ऐसे टास्क में उलझ गईं, जिसे एक आम इंसान रोजमर्रा की जिंदगी में चुटकियों में कर लेता है।
एपिसोड में जब नेहल चुडासमा और उनकी बेस्ट फ्रेंड कृष्णा श्रॉफ को लायन ने अपने डेन में बुलाकर एक दिलचस्प चुनौती दी। इस टास्क का मकसद फैंस के लिए प्राइज मनी जीतना और खुद के लिए खेल में अडवांटेज हासिल करना था। नियम बहुत सरल थे, नेहल और कृष्णा दोनों को भारी जंजीरों से बांधा गया था, जिनमें कई ताले लगे थे। उन्हें ढेर सारी चाबियों में से सही चाबी चुनकर अपने ताले खोलने थे। आमतौर पर हर फिजिकल टास्क को बड़ी ही फुर्ती और ताकत के साथ जीतने वाली कृष्णा इस बार काफी ‘कन्फ्यूज’ नजर आईं। जहां नेहल एक के बाद एक चाबियां लगाकर ताले खोल रही थीं, वहीं कृष्णा चाबी को ताले में घुसाने के लिए भी संघर्ष करती दिखीं। ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि चाबी या ताले का सही सिरा कौन सा है और उसे घुमाना किस तरफ है। मनीषा रानी ने उन्हें डेन के बाहर से समझाने की कोशिश भी की, कि उन्हें चाबी को ऊपर-ऊपर से नहीं बल्कि अंदर तक घुमाना है लेकिन कृष्णा समझ नहीं पाईं । जब तक कृष्णा जैसे-तैसे अपनी पहली जंजीर खोल पातीं, तब तक नेहल ने बिजली की रफ्तार से करीब 15 ताले खोलकर जीत अपने नाम कर ली थी। कृष्णा की ये हालत देख मॉनिटर पर टास्क देख रहे बाकी कंटेस्टेंट्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए और साथ ही साथ हैरान भी रह गए।
कृष्णा को ताले के साथ जद्दोजहद करते देख शो की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने अपनी चिर-परिचित शैली में चुटकी ली। अर्चना ने हैरानी जताते हुए कहा, “भाई, मुझे भी जिंदगी में इतना अमीर बनना है कि मुझे ये न पता हो कि ताला कैसे खुलता है।” अर्चना की इस बात पर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स ठहाके मारकर हंसने लगे। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button