विश्व-लोक

ईरान ने अमेरिका के एफ-35 फाइटर को मार गिराया!

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच ईरान की तरफ से दावा किया गया है कि उसने अमेरिका के एफ-35 फाइटर जेट को मार गिराया है। बता दें कि ये बहुत बड़ी घटना इसलिए मानी जा रही है क्योंकि एफ-35 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ विमान है और इसे दुनिया का सबसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान माना जाता है। ईरान के इस दावे के बाद अमेरिका का भी बयान सामने आया है।
ईरान की तरफ से कहा गया है कि अमेरिका का एफ-35 फाइटर जेट ईरान के एयरस्पेस में था तभी उसे हिट किया गया। ईरानी मीडिया की तरफ से वीडियो भी जारी किया गया है। हमले के बाद जेट को मिडिल ईस्ट के एक अमेरिकी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सबसे महंगे एफ-35 फाइटर जेट को लेकर अमेरिका का बयान भी सामने आया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, एफ-35 स्टेल्थ फाइटर जेट ईरान के ऊपर एक कॉम्बैट मिशन पर था तभी उस पर हमला हुआ। हालांकि, विमान सुरक्षित उतार लिया गया और पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। अमेरिका ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहा है। एफ-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि विमान हवा में है और उसके पीछे एक विस्फोट होता है और धुंए का निशान दिखाई देता है। ईरान ने दावा किया है कि उसने लड़ाकू विमान को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है और इसकी काफी संभावना है कि ये विमान क्रैश हो गया हो।
दरअसल इजरायल के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमले के बाद ईरान भड़क उठा है। ईरान लगातार खाड़ी के देशों के तेल और गैस फील्ड पर हमले कर रहा है। ईरान ने इजरायल की रिफायनरी को निशाना बनाया है।
ईरान ने इजरायल के अहम ऊर्जा ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से इजरायल के हाइफा शहर में ऑयल रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स पर हमला किया। इसके साथ ही अशदोद रिफाइनरी पर सटीक मिसाइलों से हमला किया गया। ये हमला इतना भीषण था कि इसे इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम भी नाकाम नहीं कर पाया। हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button