फिल्मी

ब्लागर अनुराग की हालत गंभीर

मशहूर मोटो व्लॉगर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल उर्फ द यूके07 राइडर इन दिनों जिंदगी की सबसे कठिन जंग लड़ रहे हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए कार एक्सीडेंट ने (जो उन्होंने खुद से कराया था) अनुराग की जिंदगी को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। फिलहाल अनुराग अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी ताजा हालत देख फैंस की आंखों में आंसू आ गए हैं। अनुराग ने खुद सोशल मीडिया पर व्लॉग के जरिए अपना दर्द बयां किया है और एक ऐसी बात कही है जिसे सुनकर उनके चाहने वाले सन्न रह गए हैं। अनुराग डोभाल ने 24 मार्च की देर रात अस्पताल के बिस्तर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अनुराग दर्द से कराहते और चीखते नजर आ रहे हैं। स्ट्रेचर पर लेटे अनुराग को जब उनके दोस्त एक बेड से दूसरे बेड पर शिफ्ट करने की कोशिश करते हैं, तो उनकी चीखें पूरे वार्ड में गूंज उठती हैं। अनुराग ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “जिंदगी में शायद फिर कभी चल पाऊंगा या नहीं, पता नहीं।” अनुराग ने बताया कि उनकी एक मेजर सर्जरी हुई है, लेकिन इसके परिणाम काफी डराने वाले हैं। अनुराग के मुताबिक, सर्जरी के बाद उनका दाहिना पैर पूरी तरह सुन्न पड़ चुका है। अनुराग ने कहा, “मैं अपनी इस टांग को बिल्कुल भी हिला नहीं पा रहा हूं। डॉक्टरों ने बताया है कि सर्जरी वाले हिस्से के नीचे का एरिया डैमेज हो गया है और नर्व (नसों) पर गहरा असर पड़ा है।
ये हादसा 7 मार्च को हुआ था। अनुराग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी लग्जरी कार 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ा रहे थे। दरअसल इंस्टाग्राम लाइव में ये मशहूर यूट्यूबर सुसाइड करने की कोशिश कर रहे थे, हाईवे पर तेजी से दौड़ने वाली उनकी गाड़ी पर से उन्होंने कंट्रोल छोड़ दिया और वो हादसे का शिकार हो गए। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button