विश्व-लोक

ईरान को जेडी वेंस पर भरोसा

ईरान ने अमेरिकी प्रशासन को साफ तौर पर बता दिया है कि वह अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर के साथ फिर से बातचीत नहीं करना चाहता। इसके बजाय ईरान ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ सीधे बातचीत करने की इच्छा जताई है क्योंकि उसका मानना है कि उनका रुख बाकियों के मुकाबले नरम रहा है।ईरान का कहना है कि विटकॉफ और कुश्नर के साथ बातचीत से कोई फायदा नहीं होगा। इसका कारण पहले की वार्ताओं का टूटना और उसके बाद इजरायल और अमेरिका द्वारा सैन्य कार्रवाई होना है, जिससे दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी पैदा हो गई है। वहीं, जेडी वेंस को ईरान विटकॉफ, कुश्नर और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुकाबले अपेक्षाकृत नरम रुख वाला नेता मानता है। ईरान का मानना है कि वेंस युद्ध खत्म करने के पक्ष में हैं और इस दिशा में गंभीरता से काम करना चाहते हैं। दरअसल, वेंस को एक ऐसे नेता के तौर पर देखा जाता है जो आमतौर पर युद्ध की वकालत नहीं करते हैं।
बता दें कि गत 24 मार्च को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उनकी पूरी डिप्लोमैटिक टीम इस बातचीत में शामिल है। ट्रंप ने कहा, बातचीत में जेडी वेंस, मार्को रुबियो, जेरेड कुश्नर और स्टीव विटकॉफ के साथ मैं भी शामिल हूं। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि अमेरिका ने इस जंग को जीत लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button