फिल्मी

चार बार एक हजार करोड़ी का हिस्सा बने संजू बाबा

बॉलीवुड और साउथ की मिलाकर 10 ऐसी फिल्में भारतीय सिनेमा के इतिहास में बनी हैं जिन्होंने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखाया है। इन फिल्मों में बाहुबली 2, पुष्पा 2, केजीएफ चैप्टर 2, आर आर आर, पठान, जवान, कल्कि 2898 एडी, दंगल, धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज जैसी फिल्में शामिल हैं। इनमें से आमिर खान की दंगल ही एकलौती ऐसी फिल्म है जिसने 2000 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। अगर 1000 करोड़ी फिल्म देने वाले एक्टर्स की बात करें तो इसमें प्रभास, शाहरुख खान और रणवीर सिंह ऐसे एक्टर्स हैं जिनकी 2-2 फिल्मों ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसके अलावा आमिर खान का नाम इस लिस्ट में है जिनकी फिल्मों ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं राम चरण, जूनियर एनटीआर यश और अल्लू अर्जुन की फिल्में भी ये कमाल कर के दिखा चुकी हैं। बात करें 4-4 बार 1000 करोड़ी फिल्म का हिस्सा बनने वाले एक्टर की तो इस एक्टर का नाम है संजय दत्त। 4 दशक के करियर में संजय दत्त ने यूं तो एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक्टर के नाम एक ऐसी दुर्लभ उप्लब्धि भी है जो अब तक कोई भी अपने नाम नहीं कर सका है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में संजय दत्त एकलौते ऐसे एक्टर हैं जो 4-4 ऐसी फिल्मों का हिस्सा बने हैं जिसने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसमें धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज का नाम तो है ही। इसके अलावा इस लिस्ट में केजीएफ चैप्टर 2 और शाहरुख खान की जवान फिल्म का नाम भी शामिल है जिसमें संजय दत्त का कैमियो था। धुरंधर द रिवेंज में चैधरी असलम का किरदार प्ले करने के बाद संजय दत्त के हौसले बुलंद हैं और हर तरफ उनके अभिनय की तारीफ देखने को मिल रही है। एक्टर के पास मौजूदा समय में तीन फिल्में हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button