फिल्मी

भूमि ने समय के साथ बदलीं प्राथमिकताएं

भूमि पेडनेकर ने हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म्स फेस्टिवल 2026 के दौरान अपने वेट लॉस को लेकर खुलकर बात की। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने करियर के सफर पर भी चर्चा की और बताया कि समय के साथ उनकी प्रायोरिटीज कैसे बदल गई हैं।
बता दें, भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स में कास्टिंग असिस्टेंट के तौर पर की थी, जिसके बाद उन्होंने साल 2015 में फिल्म दम लगा के हईशा से एक्टिंग डेब्यू किया। इंटरनेशनल फिल्म्स फेस्टिवल 2026 के दौरान एएनआई को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने इस सफर पर खुलकर बात की। भूमि ने कहा, मेरा मानना है कि सबसे जरूरी चीज यह है कि आप हमेशा रिलेवेंट बने रहने की कोशिश न करें, बल्कि अपने काम के लिए सच्चे रहें। रिलेवेंस बहुत कम समय के लिए होती है और इसे बनाए रखना थकाने वाला भी होता है। असली मायने में जरूरी है कि आप अपने टैलेंट को पहचानें, अपने अंदर के आर्टिस्ट को समझें और लगातार रियाज करते रहें। वहीं, अपने वेट लॉस को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी भूमि ने रिएक्ट किया। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से फिल्मों के लिए कभी वजन बढ़ाने और कभी घटाने का काम करती रही हैं। वजन कम करने को लेकर उन्होंने कहा, अब मैंने थोड़ा वजन कम किया है, क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर के लिए बार-बार वजन बढ़ाना और घटाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अब मैं अपने रोल्स से ज्यादा अपनी हेल्थ और बॉडी को प्रायोरिटी देती हूं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button