विश्व-लोक

दो-तिहाई अमेरिकी हैं ट्रम्प के खिलाफ

ईरान के खिलाफ जंग जीतकर अमेरिका की राजनीति और इसके इतिहास में नाम दर्ज कराने का सपना देखने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए यह फैसला बैकफायर करता दिख रहा है। भले ट्रंप दुनिया के सामने दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार और सेना ने अपने लक्ष्य पूरे कर लिए हैं लेकिन ईरान के इस्लामिक गणतंत्र का पूरा तानाबाना अभी भी खड़ा है। ऐसे में ट्रंप के लिए घर के अंदर से भी एक बुरी खबर आई है। एक सर्वे के अनुसार लगभग दो-तिहाई अमेरिकी मानते हैं कि अमेरिका को ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अपनी भागीदारी जल्दी खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए, भले डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने जो लक्ष्य तय किए थे वे पूरे न हुए हों।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और सर्वे कंपनी इपसास के एक सर्वे में यह बात सामने आई। यह सर्वे 28 से 29 मार्च के बीच किया गया था।
इस बीच पता चला है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस जंग को लेकर एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं। ट्रंप ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप बुधवार की रात 9 बजे (भारत में गुरुवार सुबह 6.30 बजे) देश को संबोधित करेंगे और मौजूदा हालात पर अहम जानकारी देंगे। यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा सैन्य अभियान दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button