फिल्मी

बेहद आलीशान जिंदगी जीती हैं करिश्मा तन्ना

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों खूब खुर्खियां बटोर रही हैं। वो 42 साल की उम्र में शादी के 4 साल बाद मां बनने वाली हैं। हाल ही में पति वरुण बंगेरा के साथ करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की खूबसूरत फोटोज शेयर हैं। करिश्मा और वरण इस साल अगस्त में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। एक्ट्रेस अपने पति के साथ शानदार लाइफस्टाइल जीती हैं। आइए उनकी टोटल नेट वर्थ जानते हैं। करिश्मा का मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। उनका यह डुप्लेक्स अपार्टमेंट सादगी और नजाकत भरे इंटीरियर के लिए जाना जाता है, जो उनकी पर्सनैलिटी को बखूबी दर्शाता है।
लाइट कलर और कम सजावट के साथ तैयार किया गया यह घर न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि एक शांत और सुकून भरा माहौल भी देता है। इस घर की सबसे खास बात इसकी छत पर बना खूबसूरत गार्डन है, जो इस लग्जरी प्रॉपर्टी को और भी खास बनाता है।
करिश्मा को घूमना-फिरना भी बहुत पसंद है। वो अपने पार्टनर वरुण बंगेरा के साथ बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में घूमती हैं। यह कपल ज्यूरिख और क्रोएशिया जैसी कुछ बेहतरीन जगहों पर घूम चुका है। एक्टिंग के साथ-साथ करिश्मा एंडोर्समेंट डील्स और पार्टनरशिप से भी पैसे कमाती हैं, जिससे उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उनकी कुल नेट वर्थ लगभग 40 करोड़ रुपये है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button