विश्व-लोक

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा अमेरिका: ट्रंप

ईरान युद्ध में बुरी तरह से फंस चुके डोनाल्ड ट्रंप को इससे निकलने का रास्ता फिलहाल सूझ नहीं रहा है। शायद यही वजह है कि उनका सधा हुआ बयान सामने नहीं आ रहा है। कभी गाली-गलौज की भाषा पर उतर आते हैं तो कभी ऐसे बयान देते हैं जिसपर खुद अमेरिका के लोगों को भी हैरत होने लगती है। ईरान को घुटने टेकने के लिए वे हर हालत में मजबूर करना चाहते हैं लेकिन अपने टॉप कमांडर्स की मौत के बाद भी ईरान अमेरिका और इजरायल को कड़ी टक्कर दे रहा है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध लगभग खत्म हो चुका है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण होगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गुजरनेवाले जहाजों से अब अमेरिका टोल वसूलेगा।अल जजीरा की खबर के मुताबिक ट्रंप से जब यह सवाल किया गया कि क्या वह ऐसे किसी समझौते को स्वीकार करेंगे जिसके तहत ईरान को होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स लेने की अनुमति मिल जाए, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा-हम खुद टोल क्यों न लें? मैं उन्हें शुल्क लेने देने के बजाय खुद लेना पसंद करूंगा। हम ऐसा क्यों न करें? हम विजेता हैं। हमने जीत हासिल की है। यानी ट्रंप पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि ईरान युद्ध में अमेरिका की जीत तय है और होर्मुज को नियंत्रण में लेने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
ट्रंप ने इस बात को दोहराया कि ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया गया है। ऐसा नहीं है कि वे पहली बार यह दावा कर रहे हैं। वह युद्ध के शुरुआती दिनों से ही यह दावा करते आ रहे हैं। हालांकि, हकीकत यह है कि ईरान क्षेत्र में लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है और हॉर्मुज पर उसकी नाकेबंदी अब भी जारी है। ट्रंप ने ईरान की धमकियों को मनोवैज्ञानिक करार देते हुए कहा उनके पास अब केवल मनोविज्ञान बचा है कि ओह, हम पानी में कुछ माइंस डाल देंगे। ठीक है, लेकिन अब हमारे पास एक ऐसी योजना है जिसके तहत हम टोल वसूलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button