तारिक रहमान से मिले भारत के उच्चायुक्त

भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान प्रणय वर्मा ने भारत की ओर से साझा हितों और आपसी लाभ पर आधारित सकारात्मक, रचनात्मक तथा भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण अपनाने की इच्छा व्यक्त की। भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश सरकार और वहां की जनता के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा- दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहभागिता पर चर्चा की, जिसमें दोनों देशों की राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप लोगों-केंद्रित सहयोग पर विशेष जोर दिया गया। उच्चायुक्त ने भारत की ओर से सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया, जो आपसी हित और आपसी लाभ पर आधारित है।
यह मुलाकात भारत-बांग्लादेश संबंधों में सकारात्मक बदलाव का संकेत मानी जा रही है। पिछले 18 महीनों में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे थे। उस दौरान हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों और भारत-विरोधी बयानबाजी ने स्थिति को और जटिल बना दिया था। हालांकि, इस साल फरवरी में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की सरकार बनने के बाद दोनों देश संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले सप्ताह बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम। रियाज हमीदुल्लाह ने नई दिल्ली में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की थी। दोनों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने, संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों और क्षेत्रीय शांति व सुरक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने पिछले महीने कहा था कि दोनों पक्षों से बातचीत जारी है। भारत न सिर्फ बांग्लादेश के साथ अपने बहुआयामी संबंधों को बनाए रखना चाहता है, बल्कि उन्हें और मजबूत तथा विस्तारित करना चाहता।



