कश्मीरा सिंह ने शुरुआती संघर्षों को किया याद

कश्मीरा शाह ने 1977 में रिलीज हुई फिल्म यस बॉस में काम करने के दौरान अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह सेट पर ऑटो-रिक्शा से आती थीं और दूसरों से इसे छिपाने की कोशिश करती थीं। उन्होंने बताया कि वह सभी अपने संघर्ष को छिपाकर रखती थी, क्योंकि उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती थी। आज वह मनोरंजन जगत का जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। कश्मीरा शाह ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के यूट्यूब पॉडकास्ट भारती टीवी पर बात करते हुए अपने करियर के शुरुआती दिनों की यादें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने याद करते हुए बताया कि उन्हें शाहरुख खान और जूही चावला की फिल्म यस बॉस में एक रोल मिला था, जिसमें उन्होंने आदित्य पंचोली के ऑपोजिट एक ग्लैमरस और अमीर महिला का किरदार निभाया था। हालांकि, ऑफ-स्क्रीन उनकी असलियत बिल्कुल अलग थी। उन्होंने कहा, श्मुझे फिल्म में एक अमीर महिला का किरदार निभाना था, लेकिन उस समय मेरे पास अपनी कार भी नहीं थी। न ही मेरे कोई अमीर दोस्त थे, लेकिन मैं वह रोल करना चाहती थी।
कश्मीरा ने बताया कि वह सेट पर ऑटो-रिक्शा से जाती थीं, लेकिन इस बात का खास ध्यान रखती थीं कि कोई उन्हें इस तरह आते हुए न देख ले। उन्होंने कहा, मैं सुबह 9 बजे के कॉल टाइम के बजाय सुबह 7 बजे ही सेट पर पहुंच जाती थी, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि कोई मुझे ऑटो में आते हुए देखे और मैं शर्मिंदा हो जाऊं। उन्होंने आगे बताया कि उनके ज्यादातर को-स्टार्स लग्जरी कारों में आते थे। शाहरुख खान, जूही चावला और आदित्य पंचोली सभी अपनी-अपनी बड़ी कारों में आते थे। उस समय अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बात करते हुए कश्मीरा ने कहा कि उन्होंने अपनी मां को भी यस बॉस में काम करने के बारे में नहीं बताया था। उन्होंने कहा, मैंने अपनी मां को नहीं बताया था कि मैं यस बॉस कर रही हूं। मैं उन्हें फिल्म दिखाने ले गई थी। बिना मेकअप के मुझे कोई पहचान नहीं पाता था और उस समय मेरे पास पैसे भी नहीं थे। उन्होंने फिल्म की फीस के बारे में भी खुलासा किया और कहा, मुझे इसके लिए 30,000 रुपये मिले थे। (हिफी)



