फिल्मी

फिरोज खान की एक्टिंग और ड्रेसिंग हुई थी लोकप्रिय

फिरोज खान की डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार थी कि उन्हें काउ बॉय कहा जाने लगा। 60 और 70 के दशक में उन्होंने सफर, मेला, आरजू, काला सोना, नागिन, जांबाज और धर्मात्मा जैसी फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई। कुर्बानी फिल्म उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। ये फिल्म महीनों तक थिएटर में चली और हर शो हाउसफुल रहा। फिल्म की कमाई इतनी ज्यादा थी कि उसे गिनने के लिए अलग से लोग रखने पड़े। ये उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी का सबूत था।
बॉलीवुड में हर दौर में कई स्टार्स आए और गए, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो अपनी अलग पहचान छोड़ जाते हैं। एक ऐसा ही स्टार था जिसने अपने रॉयल अंदाज, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों को दीवाना बना दिया था। उनकी चाल, उनका कॉन्फिडेंस और उनका ड्रेसिंग सेंस उस दौर में ट्रेंड सेट करता था। लोग सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके स्टाइल को भी फॉलो करते थे। स्क्रीन पर उनकी एंट्री होते ही सीन में जान आ जाती थी और उनका स्वैग ऐसा था जो सीधे दिल में उतर जाता था। ये स्टार कोई और नहीं बल्कि फिरोज खान थे।
उनका असली नाम जुल्फिकार अली शाह खान था, लेकिन फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया और फिरोज खान के नाम से पहचान बनाई। दिलचस्प बात ये है कि फिरोज खान का रिश्ता बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज से भी जुड़ा हुआ है। दरअसल, फिरोज खान के बेटे
फरदीन खान ने मुमताज की बेटी से शादी की है, जिसके चलते दोनों परिवार समधी बन गए। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, फिरोज खान एक बेहतरीन फिल्ममेकर भी थे। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button