रामायणम् में जटायू का किरदार निभाएंगे महानायक अमिताभ बच्चन

रामायणम् को लेकर इस वक्त जो हलचल है, उसमें हर किरदार अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन इस बार बात उस किरदार की है जो आते ही कहानी को भावुक बना देता है, जटायु। इस रोल के पीछे ऐसा नाम जुड़ा है, जिसे हिंदी सिनेमा का सरताज कहना गलत नहीं होगा, जिसने बड़े पर्दे पर कामयाबी की ऐसी इबारत लिखी है जिसे दोहराना हर किसी के बस की बात नहीं है। 70 के दशक में जिनका सिक्का चलता था, जिनकी फैमिली खुद सुपरस्टार्स से भरी हुई है और जिनका कनेक्शन रामायणम के राम यानि रणबीर कपूर के परिवार से भी जुड़ता है। ऐसे में जटायु का ये किरदार इस बार सिर्फ एक हिस्सा नहीं, बल्कि कहानी का सबसे असरदार मोमेंट बनने की तैयारी में है। अब सस्पेंस पर पूरा पर्दा उठ चुका है। जटायु का किरदार निभाने वाले ये सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो इस किरदार में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे, जहां वीएफएक्स के जरिए उनका एक्सप्रेशन जटायु में देखने को मिलेगा। साथ ही वो फिल्म के नैरेटर के तौर पर भी जुड़े रह सकते हैं। इस बार जटायु को सिर्फ एक सीन तक सीमित नहीं रखा गया है। मेकर्स इस किरदार को और ज्यादा कनेक्टिंग बनाने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनकी आंखों के एक्सप्रेशन को स्कैन कर जटायु के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे हर सीन और ज्यादा असरदार नजर आएगा।



