मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, ये खुलासा हुआ है 24 लोकतांत्रिक देशों में किए गए एक सर्वेक्षण में। इस सर्वे में पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। लोकप्रियता के मामले में उन्होंने बाकी 23 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि सात दिनों के एर्वेज व्यूज के आधार पर सर्वे में ये बात कही गई है। पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा ध्यान जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने खींचा है। वह सबसे दुनिया के कम लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। करीब 76 फीसद उत्तरदाता उनके कामकाज से असंतुष्ट दिखे। जर्मन चांसलर सिर्फ पीएम मोदी से ही नहीं बल्कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यंग जैसे नेताओं से भी काफी पिछड़ गए हैं। अमेरिका स्थित जनमत सर्वेक्षण संस्थान मॉर्निंग कंसल्ट के इस सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं।
मॉर्निंग कंसल्ट का सर्वे अकेला ऐसा सर्वेक्षण नहीं है जिसने जर्मन वोटर्स के बीच मर्ज की अलोकप्रियता को उजागर किया है। आरटीएल की ओर से किए गए फोर्सा के एक सर्वे में भी हाल ही में इसी तरह के परिणाम दिखे थे। यूरोन्यूज के मुताबिक, करीब 78 फीसद उत्तरदाताओं ने मर्ज की नीतियों से असंतुष्टि जताई। अपनी खराब लोकप्रियता की वजह से मर्ज जर्मनी के पूर्व चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से भी नीचे पायदान पर हैं। सर्वे के मुताबिक, सबसे खराब स्थिति में भी स्कोल्ज मर्ज से ज्यादा लोकप्रिय थे। जून 2024 के बीच, 28ः उत्तरदाताओं ने कहा कि वे चांसलर के रूप में स्कोल्ज के कार्यों से संतुष्ट थे। बता दें कि पिछले साल सत्ता संभालने के बाद से, मर्ज ने जर्मनी को पटरी पर लाने के लिए सुधारों का ऐलान किया था। हालांकि, डीडब्ल्यू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके वादे कभी पूरे नहीं हुए। क्मनजेबीसंदकजतमदक के एक हालिया सर्वे से पता चला है कि 84ः उत्तरदाता मर्ज के कामकाज से असंतुष्ट हैं। सत्तारूढ़ क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू)/क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीएसयू) और सोशल डेमोक्रेट्स (एसपीडी) गठबंधन के नेताओं का जनविश्वास काफी कम हो गया है।



