विश्व-लोक

समझौता हुआ तो पाकिस्तान जाएंगे ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ समझौता करने और जंग खत्म करने के लिए इतने उतावले हैं कि वो पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ नहीं करते थक रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 16 अप्रैल को कहा कि अमेरिका और ईरान शांति समझौते के बहुत करीब हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह समझौते पर साइन करने के लिए पाकिस्तान जाने पर विचार कर सकते हैं। इसी के बाद एक कदम आगे बढ़ते हुए ट्रंप ने उस आसिम मुनीर की भी तारीफ की, जिसने आर्मी चीफ के तौर पर पाकिस्तान में आतंकवाद को शह दिया है, भारत में पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए उन आतंकियों का इस्तेमाल किया है।
व्हाइट हाउस में बातचीत के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह खुद पाकिस्तान जाकर समझौता पर साइन करेंगे। इस पर उन्होंने कहा, “मैं पाकिस्तान जा सकता हूं। पाकिस्तान बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। अगर समझौता इस्लामाबाद में साइन होता है, तो मैं जा सकता हूं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच जो सीजफायर अगले हफ्ते खत्म होने वाला है, उसे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन शायद इसकी जरूरत न पड़े। इसके अलावा, बिना कोई सबूत दिए उन्होंने दावा किया कि ईरान पिछले साल अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के बाद जमीन के नीचे छिपाए गए एनरिच यूरेनियम को छोड़ने के लिए तैयार हो गया है। ट्रंप ने ईरान के एनरिच यूरेनियम के लिए ‘न्यूक्लियर डस्ट’ शब्द का प्रयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button