विश्व-लोक

संकट के समय पूल पार्टी करने पर अमेरिका की मंत्री हटायी गयीं

अमेरिका की श्रम मंत्री के इस्तीफे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मंत्री लोरी चावेज-डेरेमर पर अमेरिका में संकट के वक्त पूल पार्टी करने का आरोप है। वो भी सरकारी पैसों से। इसकी जांच शुरू होने के बाद नैतिकता के आधार पर डेरेमर ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। हाल के दिनों में यह तीसरा मौका है, जब ट्रंप कैबिनेट के किसी सदस्य का इस्तीफा हुआ है। 58 साल की लोरी चावेज को दूसरी बार सरकार में आने के बाद ट्रंप ने श्रम मंत्री के तौर पर अपने कैबिनेट में शामिल किया था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक 58 साल की लोरी ने कदाचार मामलों की जांच के दौरान इस्तीफा देने का फैसला किया है। उनके विभाग के 4 और अफसरों का इस्तीफा हुआ है। सभी पर अमेरिका में शटडाउन के वक्त पूल पार्टी करने का आरोप है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग का कहना है कि निजी क्षेत्र में काम करने के लिए डेरेमर ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। एक साल में उन्होंने श्रम क्षेत्र के लिए जो किया है, वो काफी उल्लेखनीय है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक शिकायत के आधार पर डेरेमर को लेकर रिपोर्ट की थी। इसके मुताबिक डेरेमर अपने कर्मचारियों पर चिखती-चिल्लाती हैं। इतना ही नहीं, काम के दौरान डेरेमर शराब का भी सेवन करती हैं।
2। डेरेमर पर यह भी आरोप था कि उन्होंने अपने करीबी अफसरों को सरकारी पैसों पर टूर के लिए भेजा, जो कानूनन गलत था। डेरेमर पर पद का दुरुपयोग का आरोप भी लगा। डेरेमर तब सुर्खियों में आईं, जब अक्टूबर 2025 में अमेरिका में शटडाउन की घोषणा हुई। उस वक्त अपने दोस्तों के साथ डेरेमर पूल पार्टी करने चली गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button