दीपिका पादुकोण ने 6 साल में कमाए 90 करोड़

दीपिका पादुकोण ने सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी से भी लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनकी कमाई का आंकड़ा भी चैंकाने वाला है। खास बात ये है कि पठान से लेकर फाइटर तक दीपिका की फीस लगातार हाई बनी रही। दीपिका पादुकोण इन दिनों साउथ के फेमस फिल्म डायरेक्टर एटली के अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘राका‘ के साथ जुड़ी हैं। इस फिल्म के लिए बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ा दी है लेकिन, अब इस फिल्म के पहले की बात करें, तो पिछले 6 सालों में दीपिका ने शाहरुख, प्रभास, अजय देवगन जैसे सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने जिन बड़े बजट की फिल्मों में काम किया, उनसे महज 6 साल में उन्होंने करीब 90 करोड़ रुपये सिर्फ फीस के तौर पर कमा लिये। ये आंकड़ा दिखाता है कि इंडस्ट्री में उनकी डिमांड कितनी मजबूत है। दीपिका की पिछली फिल्मों के बारे में बात करें, तो उन्होंने साल 2020 में फिल्म ‘छपाक’ में काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए 14 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लिये थे। इतना ही नहीं इस फिल्म को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था, जिससे उन्हें फीस के अलावा भी कमाई हुई थी। फिल्म की बात करें, तो ये फिल्म साल 2005 में हुए एसिड अटैक सर्वाइवर पर बनाया गया था। ‘छपाक’ के बाद दीपिका रणवीर सिंह की फिल्म 83 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने रणवीर के किरदार की पत्नी का रोल निभाया था। ये फिल्म क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर बेस्ड है। कमाल की बात है कि फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने कोई भी फीस नहीं
ली थी। हालांकि, फिल्म में एक्ट्रेस का स्क्रीन टाइम भी ज्यादा नहीं था, लेकिन उन्हें उनके किरदार में लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं रिलेशनशिप ड्रामा ‘गहराइयां’ में दीपिका का किरदार काफी अलग था। ये फिल्म ओटीटी पर आई थी, जिसे मिले-जुले रिस्पॉन्स मिले थे। गहराइयां के लिए उन्हें 20 करोड़ रुपये मिले थे। (हिफी)



