भोजपुरी फिल्म नायिका काजल लेती हैं 20 लाख रुपये फीस

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह अब सिर्फ भोजपुरी सिनेमा का ही हिस्सा नहीं हैं बल्कि वे हिंदी ऑडियंस के बीच भी काफी चर्चा में रहती हैं। वे फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ ही गाने भी गाती हैं और अपने म्यूजिक वीडियोज शेयर करती हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें एक फिल्म के लिए 12 लाख से 18 लाख रुपये तक मिलता है। वहीं उनकी नेट वर्थ 50-60 करोड़ के बीच है। आम्रपाली दुबे की बात करें तो वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। आम्रपाली दुबे ने अपने करियर में खूब नाम कमाया है। वे फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। उनकी नेट वर्थ 25-30 करोड़ रुपये की है। मोनालिसा एक फिल्म के लिए 15 लाख से 20 लाख रुपये तक लेती हैं। वहीं उनकी नेट वर्थ भी 20 से 40 करोड़ रुपये के बीच है। रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की इंस्पायरिंग एक्ट्रेस में से एक हैं। वह 10 से 15 लाख रुपये लेती हैं और वे भी काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके चाहनेवालों की कमी नहीं है। काजल राघवानी एक फिल्म के लिए 15-20 लाख रुपये लेती हैं। (हिफी)



