रेयर अर्थ मैटेरियल के लिए ट्रम्प की मलेशिया से डील

रेयर अर्थ मैटेरियल की कमी से जूझ रहे अमेरिका को एशिया में नया खिलाड़ी मिल गया है, उसका नाम मलेशिया है। दरअसल, मलेशिया में भारी मात्रा में रेयर अर्थ मैटेरियल मिलने की खबर है, जिसके बाद अमेरिका ने मलेशिया के साथ डील शुरू कर दी है। अमेरिका मलेशिया से वे सभी रेयर अर्थ मैटेरियल खरीदेगा, जो अब तक वह चीन से खरीद रहा था। अमेरिका की कोशिश रेयर अर्थ मैटेरियल के मामले में चीन पर अपनी निर्भरता को कम करने की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक ईरान जंग के बाद अमेरिका को भारी मात्रा में रेयर अर्थ मैटेरियल की जरूरत है। अब तक अमेरिका चीन से ही इसे खरीदता रहा है, लेकिन अब उसकी कोशिश इसे मलेशिया से खरीदने की है। रिपोर्ट के मुताबिक कुआंतान के पास भारी मात्रा में रेयर अर्थ मैटेरियल मिलने की खबर है। इसे निकालने के लिए मलेशिया ने एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी के साथ समझौता किया है। यह कंपनी मलेशिया के रेयर अर्थ को निकालेगा। साथ ही कंपनी यह भी सुनिश्चित करेगा कि और किन किन जगहों पर रेयर अर्थ मैटेरियल दबा है। हाल के दिनों में मलेशिया सरकार ने नॉन रेडिएक्टिव रेयर अर्थ की खोज की है। सरकार का कहना है कि उसके 9 राज्यों में 2.7 लाख टन रेयर अर्थ रेसोर्ज हैं। मलेशिया ने इसे निकालने के लिए प्रोसेसिंग कैपिसिटी को बढ़ाने की बात कही है। एक अनुमान के मुताबिक मलेशिया के पास 15-20 लाख टन तक रेयर अर्थ मैटेरियल हो सकता है।
रेयर अर्थ मैटेरियल पर चीन का दबदबा है। दुनिया में 90 प्रतिशत रेयर अर्थ मैटेरियल की सप्लाई चीन से ही होती है। अमेरिका ने उसके दबदबे को खत्म करने के लिए अब मलेशिया को सेट किया है।
हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका को भारी मात्रा में रेयर अर्थ मैटेरियल की जरूरत है। अमेरिका को मिसाइल, रडार सिस्टम और एयर डिफेंस सिस्टम जैसे हथियार विकसित करने के लिए रेयर अर्थ मैटेरियल की जरूरत होती है।



