फिल्मी

शिवाजी पर दिये बयान को लेकर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी

हाल ही में बागेश्वर बाबा ने मीडिया के सामने बातचीत के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं, जिन पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। इस मामले में एक्टर रितेश देशमुख ने का भी रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। विवाद बढ़ने से पहले बागेश्वर बाबा ने इस मामले में लोगों से अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है।
हाल ही में बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक इवेंट के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज लगातार युद्धों और संघर्षों से थक गए थे। थककर उन्होंने अपना मुकुट समर्थ रामदास स्वामी के चरणों में रख दिया और उनसे विनती की कि वे अब और लड़ना नहीं चाहते, आप राज्य (राजपत) के मामलों का ध्यान रखें, जिससे विवाद शुरू हो गया। इसी बयान के बाद रितेश देशमुख ने रिएक्शन देते हुए इसे गलत बताया और कहा कि ऐसे प्रयास शिवाजी महाराज की विरासत को कम नहीं कर सकते। रितेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में मराठी में लिखा, ‘जब कोई आकर हमारे पूज्य देवता के बारे में गलत और उल्टा-सीधा बोलता है, तो एक शिव-प्रेमी और शिव-भक्त के लिए ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है और गुस्सा आना स्वाभाविक है। ऐसी बेकार कोशिशें, जो उन्हें किसी दायरे में बांधने की कोशिश करती हैं, समय के साथ खत्म हो जाएंगी। लेकिन, जैसे सह्याद्रि की पर्वत श्रृंखलाएं लाखों सालों से कायम हैं, वैसे ही वो एक नाम आने वाले करोड़ों सालों तक बना रहेगा और वो नाम है, प्रताप पुरंदर, क्षत्रिय कुल के, सिंहासन के स्वामी, सम्राटों के सम्राट, धन्य राजाशिव छत्रपति शिवाजी महाराज।’ अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इस मामले में माफी मांग ली है, उन्होंने कहा है कि
उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। वो अपने बयान के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि हमने कुछ अनुचित नहीं कहा। हमने संतों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से ये बात कही। इसके बावजूद हमने खेद व्यक्त किया और माफी मांगी है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button