साई पल्लवी ने कहा मुझे नहीं आती हिन्दी

साई पल्लवी एक दिन की महफिल के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट का आयोजन किया गया था। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट के साथ-साथ आमिर खान भी इवेंट में नजर आए। इस इवेंट में साई पल्लवी को इमोशनल स्पीच देते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साई पल्लवी को टूटी-फूटी हिंदी के लिए माफी मांगते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा एक्ट्रेस थोड़ी नर्वस होती हुई भी नजर आईं। इवेंट के दौरान जब साई पल्लवी को बोलने के लिए कहा गया तो एक्ट्रेस ने सबसे पहले अपनी हिंदी के लिए माफी मांगी। एक्ट्रेस ने कहा, मैं सभी को शुक्रिया अदा करती हूं, मुझे हिंदी ऐसा ही आता है।। आता है आती है। उसमें कुछ गड़बड़ होगा। साई पल्लवी ने ये भी कहा कि उन्होंने हिंदी बोलने की तैयारी नहीं की थी। अगर उन्हें पता होता कि इवेंट में बोलना पड़ेगा तो वो हिंदी में कम से कम कुछ तो सीख कर आतीं। उसके बाद साई ने फिल्म की कास्ट और क्रू की तारीफ करते हुए उन्हें इनक्रेडिबल बताया। एक्ट्रेस ने आगे कहा,श्ये शाम बेहद खूबसूरत है। जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं इंडस्ट्री में अपनी जर्नी को तो मुझे नहीं पता कि मैंने क्या काम किया है। लेकिन, मुझे खुशी महसूस होती है, जो भी मैंने किया, उसकी वजह से मुझे बहुत सारे टैलेंटेड लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।श्आपको बता दें इस इवेंट में साई पल्लवी को हमेशा की तरह सिंपल और एलिगेंट लुक में देखा गया। एक्ट्रेस इस दौरान नो-मेकअप लुक में नजर आईं। मालूम हो साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर फिल्म एक दिन की महफिल 1 मई को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। (हिफी)



