फिल्मी

आज भी सुने जाते हैं रेखा पर फिल्माए सदाबहार गीत

सदा बहार अभिनेत्री रेखा आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। फिल्मों के साथ ही उनके गाने भी लोगों के फेवरेट हैं। इन मेलोडियस गाने को सुनना और देखना फैंस के लिए ऑडियो-विजुअल ट्रीट है। फिल्म, आलाप (1977) का गाना काहे मनवा नाचे हमरा, आज भी लोगों को पसंद आता है। रेखा पर फिल्माया और लता मंगेशकर का गाया ये गाना बेहद खूबसूरत है। जयदेव का संगीत सुनने वाले को अपना बना लेता है।
फिल्म घर (1978) का गाना आजकल पांव जमीन पर आज भी लोगों का फेवरेट है। लता मंगेशकर की आवाज और आर.डी. बर्मन के संगीत ने गाने को जादुई अहसास दे दिया है। फिल्म, मुकद्दर का सिकंदर (1978) का गाना सलाम-ए-इश्क… फिल्मों की बेस्ट जोड़ी अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया है। गाने में लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने आवाज दी है। इसमें कल्याणजी-आनंदजी का संगीत है।
फिल्म नटवरलाल का परदेसिया गाना अमिताभ और रेखा के सबसे यादगार गीतों में से एक है। इस जोड़ी को साथ देखने के लिए आज भी फैंस इस गाने को सुनते और देखते हैं। लता और किशोर की आवाज के साथ राजेश रोशन के संगीत ने कमाल का जादू किया है। लता मंगेशकर की आवाज में गाया गया और रेखा पर फिल्माया गया गाना मन क्यों बहका रे बहका आधी रात को।।।आज भी खूब पसंद किया जाता है। यह रेखा की साल 1984 में आई फिल्म उत्सव का गाना है। इसके साथ इन आंखों की मस्ती गजल शैली में आशा भोसले की आवाज का जादू इस गाने में दिखता है। यह गाना साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म उमराव जान का है। इसे रेखा पर फिल्माया गया था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button