फिल्मी

दिल्ली के सोपान नामक बंगले को बेचा था अमिताभ ने

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास आज मुंबई में कई बंगले हैं, लेकिन उनका सबसे पहला बंगला मुंबई नहीं बल्कि दिल्ली में था। इस बंगला को उनके पिता और हिंदी साहित्य से मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने खरीदा था। इसी बंगले में अमिताभ के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन रहा करते थे। अमिताभ भी इलाहाबाद से आने बाद वहां रहे। बाद में वह मुंबई आए और धीरे-धीरे यहां अपने लिए कई बंगले खरीदे। हालांकि बाद में अमिताभ ने अपना दिल्ली वाला बंगला बेच दिया। दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित अमिताभ बच्चन का इस बंगले का नाम सोपान था। अमिताभ के दिवंगत माता-पिता, हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन, दिल्ली वाली इस प्रॉपर्टी में ही रहते थे। यह घर अमिताभ की मां, तेजी बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड था। हरिवंश राय बच्चन 1980 तक इस घर में काव्य-गोष्ठियों का आयोजन किया करते थे। यहां उनकी कविताएं सुनने के लिए लोग पहुंचा करते थे। ये बंगला 418.05 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इलाहाबाद के बाद ये बच्चन परिवार की पहली प्रॉपर्टी थी। दिसंबर 2021 में अमिताभ बच्चन ने इस बंगले को बेच दिया। उन्होंने नेजोन ग्रुप ऑफ कंपनीज की सीईओ अवनी बदर को ये बंगला 23 करोड़ में बेचा। वो बच्चन परिवार को 35 साल से भी ज्यादा समय से जानती हैं। ऐसा कहा जाता है कि मुंबई में रहने की वजह से अमिताभ इस बंगले का रखरखाव नहीं कर पा रहे थे इसलिए उन्होंने इसे बेच दिया। इस घर में सालों से कोई नहीं रहा था। यह सौदा बाजार की मौजूदा कीमतों के हिसाब से ही हुआ है। अमिताभ ने अंधेरी वेस्ट में लोखंडवाला रोड पर स्थित अटलांटिस बिल्डिंग में अपना 31 करोड़ का डुप्लेक्स किराए पर दिया है। कृति सेनन ने इसे किराए पर लिया था, जो हर महीने इसके लिए 10 लाख रुपए देती हैं। अमिताभ इस समय अपने परिवार के साथ जुहू स्थित अपने घर जलसा में रहते हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button