फिल्मी

पुड्डुचेरी की प्रतिभाशाली कलाकार है कल्कि

पुड्डु की कल्कि केक्ला काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और वे कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकी हैं। कल्कि वैसे तो फ्रेंच एक्ट्रेस हैं लेकिन उनका जन्म 10 जनवरी 1984 को पुडुचेरी में हुआ था। उनके माता-पिता फ्रेंच थे। एक्ट्रेस ने गोल्डस्मिथ युनिवर्सिटी ऑफ लंदन से पढ़ाई की थी। कल्कि की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में लागा चुनरी में दाग फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और कैमियो रोल प्ले किया था। साल 2009 में अभय देओल के अपोजिट वे देव डी फिल्म में नजर आई थीं। ये एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी जिसमें वे सेकंड लीड में नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने देट गर्ल इन येलो बूट्स, माई फ्रेंड पिंटो, एक थी डायन, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, मारग्रिटा विद द स्ट्रॉ, अ डेथ इन द गुंज, गली बॉय और सैम बहादुर जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं वे मेड इन हैवेन, सेक्रेड गेम्स और भय जैसी ओटीटी प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस को उनकी परफॉर्मेंस के लिए कई सारे अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। मारग्रिटा विद द स्ट्रॉ फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं वे देव डी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की ओर रुख करें तो उन्होंने साल 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी। लेकिन 4 साल बाद 2015 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने गाय हर्शबर्ग से साल 2024 में शादी की। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button