विश्व-लोक

फर्जी लाइसेंस से फ्लाइट्स उड़ाने वाला पायलट गिरफ्तार

एअर कनाडा के एक कैप्टन ने बिना लाइसेंस के करीब 17 साल तक सैकड़ों यात्री विमान उड़ाता रहा। पूर्व एअर कनाडा पायलट जेफ्री वॉल पर आरोप है कि उन्होंने साल 2009 से 2025 के बीच 900 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भरीं, जबकि उनके पास कैप्टन बनने के लिए अनिवार्य एअरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस फॉर एअरोप्लेन नहीं था। पायलट क्रेडेंशियल्स में लंबे समय से की जा रही इस धोखाधड़ी के बाद जेफ्री वॉल को 1 जून को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस धोखाधड़ी के दौरान जेफ्री वॉल ने बोइंग 767, 777 और 787 जैसे बड़े और आधुनिक विमान उड़ाए। उन्होंने इन उड़ानों के जरिए हजारों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया और वेतन के रूप में लगभग 20 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक कमाए।
ओंटारियो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पील रीजनल पुलिस के डिप्टी चीफ मिलिनोविच ने कहा, ष्इस जांच और इससे जुड़े विवरण किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह लगते हैं। आरोपी पायलट इन कमांड के पद तक पहुंच गया और लगभग 17 वर्षों तक बोइंग विमान उड़ाता रहा। जेफ्री वॉल पूरी तरह से अयोग्य विमान चालक नहीं थे। एअर कनाडा के साथ अपने 27 साल के करियर के दौरान उनके पास एक कमर्शियल पायलट लाइसेंस था और उन्हें कानूनी रूप से कमर्शियल विमान उड़ाने की अनुमति थी। हालांकि, जब 2009 में उन्हें प्रमोट करके कैप्टन बनाया गया, तब उन्होंने इसके लिए जरूरी उच्च-स्तरीय ।ज्च्स्-। लाइसेंस कभी हासिल नहीं किया।
डिप्टी चीफ मिलिनोविच ने इसकी तुलना करते हुए कहा, यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे कोई डॉक्टर फैमिली मेडिसिन का अभ्यास करने के लिए लाइसेंस प्राप्त हो, लेकिन वह अपने क्लिनिक में ब्रेन सर्जरी कर रहा हो। पेशेवर पदों के लिए अतिरिक्त आवश्यकताएं और नियम किसी ठोस वजह से ही बनाए जाते हैं। हमारा मानना है कि आरोपी ने कंपनी और नियामक दोनों के सामने अपनी योग्यताओं को गलत तरीके से पेश किया।
इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा साल 2025 में जेफ्री वॉल के दस्तावेजों की एक रूटीन समीक्षा के दौरान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button