टीवी कलाकार रोहित पाॅक्सो में गिरफ्तार

टीवी कलाकार रोहित चंदेल को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जो इन दिनों टीवी सीरियल श्सैरबश् में नजर आ रहे हैं। पुलिस की जानकारी के अनुसार एक्टर को पूर्वी उपनगर में 16 साल की लड़की का पीछा करने, बार-बार फोन करने, परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक्टर पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पाॅस्को) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच पुलिस तेजी से कर रही है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
रोहित चंदेल ने काशीबाई बाजीराव बल्लाल में बाजीराव और पंड्या स्टोर में धवल मकवाना का किरदार निभाया था।
रोहित चंदेल को 10 जुलाई को दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया और स्पेशल पाॅस्को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पूर्वी उपनगर में रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की को अपने और कई अन्य नंबरों से बार-बार फोन करके परेशान किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 5 जुलाई को उसने लड़की को उसकी रिहायशी इमारत के पास रोका और उसका पीछा किया। बाद में उससे झगड़ा किया, उसे गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की। (हिफी)



