किंग आफ रोमांस कहे जाते थे बिश्वजीत

आज हम हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार बिश्वजीत चटर्जी के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें शाहरुख खान से पहले हिंदी सिनेमा का किंग ऑफ रोमांस कहा जाता था। एक्टर की बेटी पल्लवी चटर्जी ने कुछ समय पहले अपने पिता और बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के बीच फिल्माए गए विवादित किसिंग सीन पर खुलकर बात की है। पल्लवी ने साफ कहा कि अगर रेखा की सहमति नहीं थी, तो ऐसा सीन बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। उनके इस बयान के बाद पुराना विवाद फिर खबरों में आ गया है। इस विवादित सीन का जिक्र राइटर यासिर उस्मान की किताब रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में भी किया गया है। इस बुक के अनुसार, जब फिल्म अंजाना सफर की शूटिंग हो रही थी, तब रेखा महज 15-16 साल की थीं। जबकि, एक्टर बिश्वजीत करीब 32 साल के थे. किताब में ये दावा किया गया कि मुंबई के महबूब स्टूडियो में एक रोमांटिक सीन की शूटिंग होनी थी लेकिन रेखा को पहले से ये नहीं बताया गया था कि उन्हें किस किया जाएगा। इस सीन को फिल्माने के लिए जैसे ही कैमरा रोल होता है, वैसे ही बिश्वजीत उन्हें किस करना शुरू कर देते हैं और ये सीन करीब 5 मिनट तक चलता है। किताब में ये भी कहा गया है कि इस पूरी घटना से रेखा बुरी तरह घबरा गई थीं और बाद में रो भी पड़ी थीं। (हिफी)



