तेहरान में मुजतबा खामेनेई ने अपने पिता की शोकसभा की

अयातुल्लाह अली खामेनेई का जनाजा ईरान के तेहरान, कुम, जिसके बाद इराक के नजफज करबला शहर होते हुए ईरान के मशहद में आया था, जो 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चला। 10 जुलाई को पूरी दुनिया के सामने आयतुल्लाह अली खामेनेई की कब्र ईरान के इमाम रजा श्राइन में दिखाई गई, जिसके बाद 11 जुलाई को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह मुजतबा खामेनेई ने कुम शहर में फातिमा मासूमा कुम के श्राइन में एक शोक सभा आयोजित कराई। हालांकि उसमें वो शामिल नहीं हुए लेकिन ट्वीट के माध्यम से उन्होंने अपना संदेश दुनिया तक पहुंचाया। वहीं अब एक बार फिर से अयातुल्लाह मुजतबा खामेनेई तेहरान में एक अपने पिता की याद में शोक सभा जिसे मजलिस (शोक सभा) भी कहते हैं। यह समारोह मंगलवार यानी 14 जुलाई को तेहरान के इमाम खुमैनी मोसल्ला में शाम 5 बजे से 7 बजे तक यानि भारतीय वक्त 7 बजे से 9 बजे तक किया गया।
अयातुल्लाह मुजतबा खामेनेई के ऑफिस ने कहा गया कि जो लोग इस समारोह में आएंगे, वे शहीद अयातुल्लाह अली खामेनेई के रास्ते पर चलने का वादा दोहराएंगे और नए नेता यानि आयतुल्लाह मुजतबा खामेनेई के प्रति अपनी निष्ठा जताएंगे। जिसमें एक वादा होगा कि जैसे हम अयातुल्लाह अली खामेनेई के साथ जिंदगी से मौत के बाद तक रहे वैसे ही आयतुल्लाह मुजतबा खामेनई के साथ भी हमेशा रहेंगे। वहीं तेहरान में ये एक शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा।
28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने तेहरान में अयातुल्लाह खामेनई के घर पर हवाई हमले किए। उसमें आयतुल्लाह अली खामेनेई शहीद हो गए।उनके परिवार के कुछ लोग भी शहीद हुए। यह अमेरिका और इजराइल के 40 दिन के युद्ध का पहला दिन था। जिसके बाद 8 मार्च 2026 को ईरान की एक्सपर्ट्स असेंबली ने आयतुल्लाह मुजतबा खामेनेई को नया नेता बना दिया। हालांकि अभी तक आम जनता के सामने आयतुल्लाह मुजतबा खामेनई नहीं आए हैं।



