फिल्मी

हेलन को माफिया करीम लाला से लेनी पड़ी थी मदद

हेलन ने साल 1981 में सलमान खान के पिता सलीम खान से निकाह किया था, पर उससे पहले उनकी एक शादी हो चुकी थी और तलाक भी हो गया था। हेलन ने साल 1957 में फिल्ममेकर प्रेम नारायण अरोड़ा से शादी की थी लेकिन इस शादी में हेलन ने बहुत दुख झेले। पति ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। तब हेलन को मुंबई के पहले अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मदद लेनी पड़ी थी। यह तब की बात है, जब हेलन फिल्मों में आई भी नहीं थीं। करीम लाला ने करीब 30 साल तक अंडरवर्ल्ड पर राज किया था और उससे दाऊद इब्राहिम भी थर-थर कांपता था। एक बार तो करीम लाला ने भरे बाजार में दाऊद इब्राहिम की पिटाई कर दी थी। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी लिखी किताब में हेलन और करीम लाला का किस्सा बताया है। नाम की इस नई किताब में मुंबई के अंडरवर्ल्ड के उत्थान और पतन के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें करीम लाला, हाजी मस्तान और दिलीप अजीज जैसे डॉन की पहली पीढ़ी के राइज का भी जिक्र है। इसी में वह किस्सा बताया गया है, जब करीम लाला ने हेलन को उनका घर वापस दिलाने में मदद की थी। हेलन को उनके पहले पति ने घर से निकाल दिया था, और बेदखल कर दिया था।
हेलन साल 1938 में रंगून में पैदा हुई थीं और बर्मा से भागकर बंबई (अब मुंबई) पहुंची थीं। तब बर्मा युद्ध की आग में झुलस रहा था। मुंबई आने के बाद हेलन आर्थिक तंगी में आ गईं, जिसके कारण वह फिल्मों में आने के लिए मजबूर हो गईं। जल्द ही वह 1950 के दशक और उसके बाद की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में शुमार की जाने लगीं। उन्होंने 700 से ज्यादा किरदार निभाए लेकिन जैसा कि किताब में बताया गया है कि ग्लैमरस स्क्रीन व्यक्तित्व के पीछे, हेलन एक कमजोर युवती थीं। उन्होंने अपने से कहीं ज्यादा उम्र के पी एन अरोड़ा के साथ रिश्ता बना लिया था और यहां तक कि अपने पैसों और संपत्ति का सारा कंट्रोल उन्हीं के हाथ में दे दिया था।हेलन और उनके पति अरोड़ा के रिश्ते इस हद तक खराब हो गए कि उन्होंने एक्ट्रेस को उनकी ही संपत्ति देने से इनकार कर दिया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button