फिल्मी

रेखा ने बाॅलीवुड में आने के बाद किया खुद में जबर्दस्त बदलाव

रेखा बॉलीवुड की आइकान रही हैं, जिनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। उन्होंने 1970 में फिल्म सावन भादो से बॉलीवुड में लीड एक्ट्रेस के रोल में डेब्यू किया और कुछ ही सालों में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से चैंका दिया। वहीं इसी बारे में रेखा के जीजा और एक्टर तेज सपरू ने उनके इंडस्ट्री में शुरूआती दिनों के बारे में बताया और याद किया कि कैसे रेखा ने बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद हैरान कर देने वाला मेकओवर किया। तेज सपरू ने खुलासा किया कि उनकी शादी 1987 में रेखा की सौतेली बहन धनालक्ष्मी से हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी से पहले से ही वह रेखा को बहन मानते थे और वह अक्सर उन्हें राखी बांधती थी। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धनालक्ष्मी सिनेमेटोग्राफर के प्रकाश और एक्ट्रेस पुष्पावल्ली की बेटी हैं। जबकि रेखा, पुष्पावल्ली और एक्टर जेमिनी गणेशन की बेटी हैं। रेखा के बारे में फैली गलत अवधारणाओं पर तेज सपरू ने कहा कि वह इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते लेकिन एक्ट्रेस के तौर पर उनके लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने कहा, “मैं कह सकता हूं कि एक एक्ट्रेस के तौर पर, उन्होंने जिस तरह से खुद को तैयार किया, मुझे नहीं लगता कि कोई और ऐसा कर सकता है। इसका पूरा श्रेय मैं उन्हें ही देता हूं। जब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था, तब वह मोटी थीं। यह बात तो सभी जानते हैं।” हाल ही में रियलिटी शो में नजर आई रेखा के बारे में तेज सपरू ने कहा, “मैंने हाल ही में उसे इंडियन आइडल पर देखा। उनमें जो ग्रेस है। वह एक जबरदस्त सिंगर भी है। यहां तक कि जब वह नोट्स या चिट्ठियां लिखती है, तो उसकी हैंडराइटिंग बहुत अच्छी है। ऐसी हैंडराइटिंग मैंने किसी और में नहीं देखी। एक महिला जो पहले मोटी थी, उसने खुद को बदला और जिस तरह से उसने खुद में बदलाव किया, मैं सच में उसकी तारीफ करता हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button