फिल्मी

राजपाल यादव के दिन बदले दर्जन भर फिल्मों का आफर

राजपाल यादव पिछले काफी समय से कोर्ट कचहरी के चक्कर में सुर्खियों में थे। हालांकि अब उन्हें लेकर एक जबरदस्त खबर सामने आई है। ये केवल उनके लिए नहीं बल्कि उनके फैन्स के लिए खास है क्योंकि राजपाल यादव ने एक साथ एक, दो, तीन या चार नहीं बल्कि पूरी 12 फिल्में साइन की हैं। ये फिल्में 10 साल से ज्यादा के टाइम स्टैम्प में आएंगी और इनका बजट करीब 1200 करोड़ बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को फॉक्स स्टूडियो सपोर्ट कर रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग साल 2027 से शुरू होगी। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में बड़े पर्दे पर राजपाल यादव का आना जाना लगा ही रहेगा।
इस बारे में बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, एक कलाकार के तौर पर मैं हमेशा सार्थक काम करना चाहता हूं। ये 12 चैप्टर (द किंग ऑफ वंडरफुल वर्ल्ड) मेरे लिए सिनेमा के प्रति अपने प्यार को देश और दुनिया भर में इन प्रोजेक्ट्स के जरिए पहुंचाने का एक शानदार मौका हैं!
मैं डॉ. अजय कुमार, मिस्टर केविन किशोर कौल और पूरे फोकस पेट्रोलियम ग्रुप का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने इस विजन पर भरोसा किया और इस बड़े सफर में अपना सहयोग दिया। उन्होंने आगे कहा, मैं उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जो इस विजन का हिस्सा रहे हैं- पूरी टीम, यूनिट का हर सदस्य और कलाकारों, टेक्नीशियनों और शुभचिंतकों का हमारा बड़ा परिवार, जो
भरोसे, लगन और प्यार के साथ हमारे साथ खड़े रहे हैं। यह किसी एक व्यक्ति का सपना नहीं है- यह सबकी मिली-जुली कोशिश है। जब हम मिलकर यह नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, तो मेरे साथ इतने शानदार लोगों का होना मेरे लिए सचमुच सौभाग्य और विनम्रता की बात है। सबकी दुआओं और सहयोग से, मुझे उम्मीद है कि हम कुछ ऐसा बना पाएंगे जो आने वाले कई सालों तक यादगार रहेगा। (हिफी)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button