फिल्मी

तापसी पन्नू और कंगना के बीच जुबानी तकरार

बाॅलीवुड में नोंक झोंक अब परम्परा बन गयी है। इन दिनों कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच पुरानी जुबानी तकरार चर्चा में है। मामला तब शुरू हुआ जब कंगना ने एक पोस्ट के जरिए बिना नाम लिए तापसी पर निशाना साधा और उन्हें फिर से सस्ती कॉपी कहा। कंगना ने आरोप लगाया कि तापसी ने उनकी परवरिश और माता-पिता को
लेकर टिप्पणी की है। अब तापसी ने भी बिना किसी का नाम लिए सिर्फ दो शब्दों की ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसे कंगना के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।
कंगना ने लिखा था, एक सस्ती कॉपी अपनी आने वाली बी-ग्रेड फिल्म के साथ घूम रही है, लेकिन हमेशा की तरह मीडिया के सामने उनके पास बात करने के लिए सिर्फ कंगना रनौत का नाम है। आज उन्होंने बेशर्मी से मेरी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाते हुए सारी हदें पार कर दीं। मेरा मानना है कि हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं। मैं कभी किसी बहस में किसी के माता-पिता को नहीं घसीटती, लेकिन आज मैं उनके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वो मेरे माता-पिता की तरह कोई ओरिजिनल इंसान क्यों नहीं पैदा कर पाए? ऐसी सस्ती कॉपी क्यों?
इस पोस्ट के बाद तापसी ने सीधे तौर पर कंगना का नाम लिए बिना जवाब दिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, इसलिए, साबित हो गया। तापसी के इस पोस्ट का समय और इससे पहले कंगना की ओर से की गई टिप्पणी को देखते हुए इसे उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। तापसी ने कहा था कि किसी व्यक्ति का बात करने और चीजों को देखने का तरीका उसके बारे में काफी कुछ बताता है। इतना सब लोगों के सामने है कि हर कोई खुद तय कर सकता है कि कौन कहां से आया है और उसकी सोच किस तरह की है। कंगना और तापसी के बीच विवाद की शुरुआत कई साल पहले हुई थी। साल 2019 में दोनों के बीच जुबानी टकराव सामने आया था। इसके बाद कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी कहा था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button