फिल्मी

रश्मि देसाई करने जा रहीं 8 साल बाद वापसी

करीब आठ साल तक टीवी फिक्शन से दूर रहने के बाद रश्मि देसाई अब स्टार प्लस के अपकमिंग शो सयोनी के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के लिए यह लंबा ब्रेक काम की कमी की वजह से नहीं था। रश्मि ने खुलासा किया कि इन सालों में उन्हें कई ऑफर्स मिले, लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया। इसके पीछे की वजह बताते हुए, उन्होंने यह भी बताया कि आखिर उन्होंने सयोनी से ही कमबैक करने का फौसला क्यों लिया? रश्मि देसाई ने बताया कि 8 साल में उन्होंने कई ऑफर्स मिले, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, क्योंकि वह ऐसे किरदार और कहानी का इंतजार कर रही थीं, जिससे वह दिल से जुड़ सकें। आखिरकार सयोनी और इसमें उनके किरदार माया के साथ उनकी यह तलाश पूरी हुई। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस शो से एक्ट्रेस के टीवी पर वापसी की खबर देते हुए, उनके किरदार का नाम भी बता दिया है।
रश्मि देसाई स्टार प्लस के नए सीरियल सयोनी में माया का किरदार निभाएंगी। उनके नए अवतार ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। वहीं उनके दोस्त उन्हें इस नए किरदार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रश्मि देसाई का सयोनी से पहला लुक भी सामने आ चुका है। अपने टीवी करियर में कई यादगार किरदार निभा चुकीं रश्मि देसाई का मानना है कि उनके लिए सिर्फ स्क्रीन पर नजर आना ही काफी नहीं है। सयोनी की कहानी और उसमें अपने किरदार माया को लेकर उन्हें जो खास बात महसूस हुई। वही उन्हें इस शो की ओर लेकर आई। टीवी एक्ट्रेस के अनुसार माया कोई काल्पनिक या बनाई हुई शख्सियत नहीं, बल्कि एक बेहद प्रैक्टिकल और वास्तविक किरदार है।अपनी टीवी वापसी के बारे में बात करते हुए रश्मि देसाई ने कहा, माया सिर्फ एक किरदार या कल्पना नहीं है। सयोनी में मैं एक बहुत ही प्रैक्टिकल किरदार निभाने जा रही हूं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button