गणपति उत्सव के बीच अंकिता लोखंडे के घर पधारीं गौरी

अंकिता लोखंडे ने गणपति उत्सव के बीच घर पर गौरी मां का पारंपरिक विधि-विधान से स्वागत किया। अभिनेत्री ने पूजा-अर्चना की तस्वीरें साझा करते हुए सुख, शांति, समृद्धि और प्रेम की कामना की।कीं। तस्वीरों में अंकिता घर में सजे गौरी और गणपति के सुंदर सेटअप के बीच पूजा करती और धार्मिक रस्में निभाती नजर आ रही हैं। उनके पोस्ट में त्योहार की रौनक के साथ-साथ परिवार और परंपराओं से जुड़ा भाव भी देखने को मिला।अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए गौरी मां के घर आने की खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वह गौरी मां का स्वागत कर रही हैं और उनके आने से घर में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद आया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा कि बप्पा के साथ गौरी मां का घर में आना उनके लिए अलग ही खुशी लेकर आता है।अंकिता का यह पोस्ट गणपति उत्सव के दौरान उनकी आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों से जुड़ाव को दिखाता है। अभिनेत्री अक्सर त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाती हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ भी इन पलों को साझा करती हैं। सामने आई तस्वीरों में अंकिता गौरी मां की विधिवत पूजा करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस खास अवसर के लिए हल्के रंगों वाला पारंपरिक परिधान चुना। अपने लुक को उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स, नथ और पारंपरिक गहनों के साथ पूरा किया।
उनका पूरा लुक पूजा और त्योहार के माहौल के अनुरूप नजर आया। घर में गौरी मां की प्रतिमा को भी बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। प्रतिमा को पारंपरिक पोशाक और आभूषणों से सजाया गया। तस्वीरों में भगवान गणेश की प्रतिमा भी नजर आई, जिसे भगवान शिव और माता पार्वती के साथ सजाया गया था। अंकिता ने पूजा स्थल और प्रतिमाओं की बारीक सजावट की क्लोज-अप तस्वीरें भी शेयर कीं। अंकिता की तस्वीरों में त्योहार को लेकर उनका उत्साह और खुशी साफ दिखाई दे रही है। पूजा के दौरान वह पूरी श्रद्धा के साथ रस्में निभाती नजर आईं। उनके लिए यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि घर में सकारात्मकता और परिवार के साथ खुशियां बांटने का अवसर भी है।अपने पोस्ट के साथ अंकिता ने सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की। (हिफी)



