फिल्मी

लव एंड वार में आलिया भट्ट का होगा कैबरे

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से 24 सितंबर को रणबीर कपूर का लुक जारी हुआ था। रणबीर कपूर के बाद अगले दिन आलिया भट्ट का लुक रिलीज हुआ जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आलिया कैबरे डांसर के लुक में दिखी हैं।
संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी संजय लीला भंसाली के साथ नजर आएगी। लव एंड वॉर में आलिया भट्ट का पहला लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
आलिया के इस पोस्टर में उनका ऐसा अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस ने पहले शायद ही किसी फिल्म में देखा हो। वह कैबरे डांसर के रेट्रो लुक में दिख रही हैं।आलिया भट्ट ग्लमैरस लुक में हैं जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस को आलिया भट्ट का लुक काफी पसंद आ रहा है।
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर भी रेट्रो अंदाज में दिखे थे। आलिया के कैबरे डांसर लुक को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। पोस्टर की स्टाइलिंग से लेकर बैकग्राउंड तक में रेट्रो दौर की झलक दिखाई देती है. फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है. इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 बताई गई है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button