अंजलि आनंद ने बताया बैग व डेब्यू का रहस्य

धमाल 4 में नजर आईं एक्ट्रेस अंजलि आनंद को करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से पहचान मिली थी। हालांकि, उन्होंने बताया है कि इन दिनों उनके पास कोई काम नहीं है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान और उनके कुक दिलीप मुंबई में अंजलि के घर गए, जहां वह अपनी मां के साथ रहती हैं। फराह खान ने अंजलि से पूछा कि उन्हें करण जौहर की फिल्म में डेब्यू करने का मौका कैसे मिला। साथ ही उनके लग्जरी बैग्स पर भी बात की। इस खास बातचीत के दौरान अंजलि आनंद ने लग्जरी बैग कलेक्शन दिखाया। काले रंग के वाईएसएल टोट बैग की ओर इशारा करते हुए फराह खान ने कहा, यह मेरा ड्रीम बैग था, लेकिन बैग खरीदना बहुत महंगा था। एक्ट्रेस ने बताया, मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है जो हमें अक्सर ऐसी चीजें तोहफे में देता है। उसने मुझे गुच्ची का बैग तोहफे में दिया क्योंकि मैं रॉकी और रानी के लिए करण से मिलने जा रही थी। अंजलि के बैग कलेक्शन में एक खास और महंगा बिर्किन टोट बैग भी था, जिसे वह खोल नहीं पा रही थीं, जब उन्होंने बैग की अनबॉक्सिंग की तो फराह ने दिलीप से कहा, श्अगर हम अपनी दो कारें बेच दें तो हमें यह बैग मिल सकता है। इस बैग को बेच दो और एक बड़ा घर खरीद लो। तुम ऐसा कर सकती हो। उन्होंने अपनी अलमारी दिखाई जो, दूसरे महंगे और लोकल हैंडबैग्स से भरी हुई थी। बोलीं, मुझे बैग्स का बहुत शौक है। मैं हर जगह से बैग्स लेती रहती हूं।
फराह खान ने अंजलि से पूछा कि उन्हें अपने डेब्यू में ही करण जौहर की फिल्म में काम करने का मौका कैसे मिला। उन्होंने मुझे बताया कि करण जौहर ने मेरी तस्वीर देखी और उन्हें वह एक रोल के लिए पसंद आई। उस रोल के लिए कई इन्फ्लुएंसर भी थे, लेकिन वह किसी एक्टर को ही कास्ट करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 2020 में मैं अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी। मैंने एक्टिंग छोड़ने और विदेश जाने के बारे में भी सोचा था। मुझे कोई काम नहीं मिल रहा था। लॉकडाउन के दौरान मेरी सारी बचत खत्म हो गई, क्योंकि उस समय मैं किराए के घर में अकेली रह रही थी। मुझे याद है कि मेरे दोस्त मुझे गोवा ले गए थे तभी मुझे कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा का फोन आया, जब भी मैं उनसे मिलती थी तो वह कहती थीं कि जब तुम वजन कम कर लोगी तब हम कुछ करेंगे।
फराह ने अपनी फिल्म धमाल 4 पर उनकी मां का रिएक्शन पूछा। अंजलि ने जवाब दिया, अच्छी है एक बार देखने लायक है। एक्टर ने पूछा, और तुम्हें अपनी बेटी कैसी लगी? उनकी मां ने कहा, ठीक है। दिल को छू लेने
वाली बातचीत के बाद अंजलि ने अपने घर की एक छोटी सी झलक दिखाई, जिसमें कई अनोखी चीजें थीं, जैसे कि फूलों के डिजाइन वाला वॉश बेसिन, डाइट कोक वाला शीशा, लटका हुआ प्रोजेक्टर और बेडरूम के दरवाजे पर लगा प्राइवेट बोर्ड। (हिफी)



