विश्व-लोक

मुनीर चाहते हैं पाक के सैकड़ों टुकड़े करना

पाकिस्तान के सबसे ताकतवर आसिम मुनीर भी अंग्रेजों से अलग नहीं हैं। द इकोनॉमिस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, जिनके पास राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के मुकाबले असल ताकत कहीं ज्यादा है, उन्होंने देश के चार प्रांतों को बांटकर एक दर्जन या उससे ज्यादा प्रांत बनाने की योजना बनाई है।
पाकिस्तान में अभी चार मुख्य प्रशासनिक प्रांत हैं- पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान। सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत पंजाब की आबादी 12.8 करोड़ है, जो देश की कुल आबादी का आधे से थोड़ा ज्यादा है, जबकि सबसे कम आबादी वाले प्रांत बलूचिस्तान में सिर्फ 1.5 करोड़ लोग रहते हैं, जो कुल आबादी का लगभग 6 प्रतिशत है।
सुधार चाहने वालों का लंबे समय से कहना रहा है कि इस व्यवस्था से शासन चलाना मुश्किल हो जाता है। अब मुनीर कथित तौर पर देश का नक्शा पूरी तरह बदलना चाहते हैं। वे चार प्रांतों की जगह 12, 15 या 160 छोटे प्रांत बनाना चाहते हैं। यह तर्क तो सही लगता है, लेकिन आलोचकों को इसके पीछे की मंशा पर शक है। द इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इन नए छोटे प्रांतों का शासन चुने हुए प्रमुख, प्रांतीय या जिला असेंबली या फिर सरकार के चुने हुए लोगों के हाथ में हो सकता है। लेकिन यहां सरकार का मतलब असल में खुद फील्ड मार्शल ही हैं।
मुनीर का कहना है कि प्रांत इतने बड़े हैं कि उन्हें ठीक से चलाना मुश्किल है, और इसीलिए देश की हालत इतनी खराब है। देश की खराब हालत के बारे में उनकी बात सही है- महंगाई दर डबल डिजिट में है और विकास दर भारत की तुलना में आधी से भी कम है लेकिन जानकारों का कहना है कि इसकी एक बड़ी वजह वही संस्था है जिसका मुनीर प्रतिनिधित्व करते हैं। पाकिस्तान की सेना टैक्स देने वालों के पैसे पर ऐश करती है, देश की सबसे कीमती जमीन के बड़े हिस्सों की मालिक है, और ऐसे कारोबार चलाती है जो अपने कंपटीटर को डराते-धमकाते हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button