ऐश्वर्या राय ने पूरे किये 52 बसंत

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज 52 साल की हो गई हैं और फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। ऐश्वर्या ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था और तभी से ग्लैमर की दुनिया पर राज कर रही हैं। ऐश्वर्या के पूरे परिवार में सुपरस्टार्स भरे हैं और पति से लेकर सास
ससुर भी फिल्मी दुनिया के राजा हैं। मैंगलौर में जन्मी ऐश्वर्या ने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
ऐश्वर्या राय का जन्म भले ही मैंगलौर में हुआ था लेकिन उनका परिवार मुंबई आ गया। ऐश्वर्या की स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से हुई है। स्कूल के दिनों से ही ऐश्वर्या पढ़ाई में भी काफी अच्छी रही हैं और खूबसूरती में भी क्वीन मानी जाती रही हैं। ऐश्वर्या ने 90 के दशक में ग्लैमर की दुनिया में अपनी जमीन तलाशी और ब्यूटी पैजेंट में हिस्सा लेना शुरू किया था। साल 1994 में ऐश्वर्या को मिस वर्ल्ड का खिताब दिया गया था। यहीं से ऐश्वर्या राय स्टार बन गई थीं और उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। साल 1997 में आई फिल्म श्इरुवरश् में ऐश्वर्या राय ने अपना डेब्यू किया था। इसके बाद बॉबी देओल के साथ आई फिल्म श्और प्यार हो गयाश् से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद फिर लगातार ये सिलसिला जारी रहा और दर्जनों सुपरहिट फिल्में दीं।
ऐश्वर्या राय के कई किरदार और फिल्में लोगों को अभी भी याद हैं। साल 2008 में आई फिल्म जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय ने कमाल का किरदार निभाया था। अब कम से कम काम करती हैं और ज्यादा प्राइवेट जिंदगी जीती हैं। मीडिया और सोशल मीडिया की लाइमलाइट से दूर ऐश्वर्या बीते 2 साल पहले मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्विन में नजर आई थीं। (हिफी)



