फिल्मी

विश्व चैंपियन बेटियों को बाॅलीवुड ने दी बधाई

महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत के दौरान जहां स्टेडियम में भी कई दिग्गज मौजूद रहे, वहीं कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते और खुशी जाहिर करते दिखे। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुष्का शर्मा, सनी देओल, सुनील शेट्टी सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए विश्व विजेता बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की महिला विश्व कप 2025 में ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की और एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में बिग बी ने लिखा- जीत गए!!! इंडिया वुमन क्रिकेट… वर्ल्ड चैंपियन। आपने हम सभी को गर्व का पल दिया है। बहुत, बहुत बधाई। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा- आप सब चैंपियंस हैं। बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि। वहीं करीना कपूर ने महिला टीम की जीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अभी भी रो रही हूं, खुशी के आंसू हैं। विक्की कौशल भी विश्व विजेताओं को बधाई देने में पीछे नहीं रहे।
कंगना रनौत ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- हम हैं विश्व चैंपियन! भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button