कारोबार

दिसंबर में कई दिन बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर में बैंकों का कामकाज कई दिनों के लिए बंद रह सकता है क्योंकि अगले महीने कई दिन तक अलग-अलग बैंकों में हड़ताल रहेगी। ऑल इंडिया बैंक एंप्लाई एसोसिएशन ने इस मामले पर एक नोटिफिकेशन जारी करके ये जानकारी दे दी है। एआईबीईए ने दिसंबर 2023 में बैंकों में अलग-अलग तारीख पर हड़ताल का ऐलान कर दिया है। पीटीआई के मुताबिक यह हड़ताल 4 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर, 2023 के बीच चलेगी। जानते हैं कि बैंकों में किस-किस दिन काम बाधित रहने वाला है।

4 दिसंबर, 2023- भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में हड़ताल रहेगी। 5 दिसंबर, 2023- बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया में हड़ताल रहेगी। 6 दिसंबर, 2023-केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हड़ताल रहेगी। 7 दिसंबर, 2023- इंडियन बैंक और यूको बैंक में हड़ताल रहेगी। 8 दिसंबर, 2023- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हड़ताल रहेगी। 9 और 10 दिसंबर, 2023- बैंकों में शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी। 11 दिसंबर, 2023- प्राइवेट बैंकों की हड़ताल में हड़ताल रहेगी।

बैंक कर्मचारियों के इस हड़ताल के पीछे मुख्य कारण है बैंक में पर्याप्त स्टाफ की मांग। इसके साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में आउटसोर्सिंग पर रोक लगाकर स्थाई नौकरियों की संख्या में बढ़ोतरी जैसी मांगे भी शामिल है। ।प्ठम्। के जनरल सेक्रेटरी सी।एच।वेंकटचलम ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि बैंकों में पिछले कुछ सालों में निचले स्तर पर आउटसोर्सिंग की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अस्थाई कर्मियों में बढ़ोतरी के कारण ग्राहकों की निजी जानकारियां भी खतरे में पड़ गई है। प्रस्तावित हड़ताल से ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button