टाइगर श्राॅफ पर हमले से बालीवुड में चिंता

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद बॉलीवुड में दहशत का माहौल है। इस घटना ने स्टार्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर चिंता जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, क्या हो रहा है?
टाइगर किस्मत से बच गए और उन्हें चोट नहीं आई लेकिन उनके बेचारे ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस गंभीर मामले को लेकर बेहद चिंतित लग रहे हैं। गायक मीका सिंह ने भी इस मामले पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की। गायक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमे वह कहते हैं, सभी को मेरा नमस्कार, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि 18 अक्टूबर रात टाइगर श्रॉफ के ऊपर फाइरिंग हुई। ऊपरवाले की कृपा से वे बच गए।
वीडियो पोस्ट कर उन्होंने लिखा, मुंबई को हमेशा से भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता रहा है, जहां लोग, खासकर महिलाएं देर रात भी चलने, काम करने और सफर करने में खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं लेकिन टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटना के बाद, हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। किसी को भी अपने ही शहर की सड़कों पर डर में नहीं जीना चाहिए। मैं सरकार और संबंधित अधिकारियों से दिल से निवेदन करता हूं कि इस मामले को गंभीरता से लें। (हिफी)



