विश्व-लोक

ममदानी की जीत से भारतीय-अमेरिकी बहुत खुश

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जीत से भारतीय मूल के लोग बेहद खुश और उत्साहित हैं। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी की जीत का स्वागत किया और उनकी जीत को ऐतिहासिक बताया। है कि यह इस बात का संकेत है कि अब अमेरिका में अप्रवासियों की कहानियां ही सोच को आकार दे रही हैं। न्यूयॉर्क स्थित एजुकेशनल और कल्चरल ऑर्गनाइजेशन द कल्चर ट्री की फाउंडर और सीईओ अनु सहगल का कहना है कि, श्कल रात ऐसा लगा जैसे जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत के साथ, एक नए युग की शुरुआत हुई है। हम न्यूयॉर्क के पहले भारतीय मूल के मेयर का स्वागत कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि यह शहर पहचान, अपनेपन और शक्ति को कैसे समझता है। एक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि ममदानी द्वारा जीत के बाद दिए गए भाषण में अप्रवासियों के प्रति एक विश्वास झलकता है कि न्यूयॉर्क उन लोगों ने बनाया है जो यहां आते हैं, मेहनत करते हैं और आगे बढ़ते हैं।
अनु सहगल ने कहा कि यह बात पक्की है कि दक्षिण एशियाई और अप्रवासियों की कहानियां अब सिर्फ नैरेटिव का हिस्सा नहीं हैं, वे इसे आकार दे रही हैं। दक्षिण एशियाई समुदाय के नेता और नासाउ काउंटी के पूर्व डिप्टी कंट्रोलर दिलीप चैहान ने ममदानी को बधाई दी और कहा कि उन्हें एक साथी दक्षिण एशियाई अमेरिकी को सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पित देखकर खुशी हुई। चैहान ने कहा, वह एक बेहतर भविष्य की उम्मीद जगाते हैं और हर अप्रवासी के लिए एक रोल मॉडल हैं। उन्हें हमारे समुदाय की सेवा करने और उन्हें आगे बढ़ाने में सफलता मिले, इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button