विश्व-लोक

जेडी वेंस चाहते हैं उनकी पत्नी अपना लें ईसाई धर्म

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सार्वजनिक मंच पर यह इच्छा जताई है कि उनकी पत्नी ऊषा वेंस, जिनका पालन-पोषण हिन्दू संस्कारों में हुआ है, एक दिन कैथोलिक चर्च से प्रभावित होकर ईसाई धर्म अपना लें। बता दें कि जब जेडी वेंस परिवार सहित भारत आए थे तो उन्होंने बातचीत में अपनी पत्नी उषा वेंस भारतीय धर्म और संस्कारों को लेकर अपनी रुचि के बारे में बताया था। उषा वेंस ने कहा था कि हमारे बच्चे भारतीय इतिहास पढ़ते हैं, इस जगह से जुड़ाव महसूस करते हैं। बच्चों को रामायण, महाभारत में रुचि है। बच्चों ने पीएम मोदी के आवास पर रामायण की कहानी पर आधारित कठपुतली शो देखा। रामायण और महाभारत मेरे बच्चों की विरासत है। वहीं, दूसरी तरफ मिसिसिपी में एक कार्यक्रम में जब जेडी वेंस से पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी ऊषा अंततः ईसाई धर्म अपनाएंगी, तो उन्होंने कहा, मैं वास्तव में यह कामना करता हूं कि वह भी उसी चीज से प्रभावित हों, जिससे मैं चर्च में प्रभावित हुआ था। मैं ईमानदारी से इसकी इच्छा रखता हूं क्योंकि मैं ईसाई धर्म के सिद्धांत में विश्वास करता हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरी पत्नी भी इसे उसी तरह देखेंगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर ऊषा ऐसा नहीं करती हैं, तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हर किसी को स्वतंत्र इच्छा दी है, इसलिए यह मेरे लिए कोई समस्या पैदा नहीं करता। यह कुछ ऐसा है जिसे आप अपने दोस्तों, अपने परिवार और उस व्यक्ति के साथ मिलकर सुलझाते हैं जिसे आप प्यार करते हैं।
जेडी वेंस ने 2019 में कैथोलिक धर्म अपना लिया था। उनका कहना है कि जब वह अपनी पत्नी ऊषा से मिले थे, तब वह खुद को एक नास्तिक मानते थे, पर अब वेंस दंपति के बच्चों की परवरिश ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार की जा रही है और वे ईसाई स्कूल में पढ़ते हैं। जेडी वेंस ने बताया कि ऊषा वेंस ज्यादातर रविवार को उनके साथ चर्च जाती हैं, लेकिन उनका अपना विश्वास (हिन्दू आस्था) बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button