लेखक की कलम

अलविदा 2025 कल जो गुजरा है फिर से न गुजरे!

बीत रहे साल 2025 की शुरुआत से ही देश में कई बड़ी घटनाएं हुईं जो मानवीय संवेदना को झकझोरती रहीं। कुंभ भगदड़, पहलगाम हमला, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़, मुंबई ट्रेन दुर्घटना, कॉलेज भगदड़ अहमदाबाद हवाई जहाज दुर्घटना लालकिले के पास कार धमाका एक के बाद एक हादसा दिल दहलाने का काम करता रहा। देश की अस्मिता पर दुश्मन देशों के इशारे पर आतंकी वारदातें, धर्म पूछ कर हिन्दुओं का सामूहिक नरसंहार अब तक टीसता है।
महाकुंभ को हिंदू धर्म में एक पवित्र उत्सव के रूप में मनाया जाता है और इस साल 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ मेले में 66 करोड़ लोगों के स्नान का दावा किया गया। दरअसल इस बार के महाकुंभ को 144 साल बाद सबसे शुभ बताया गया, इस महाकुंभ के दौरान 29 जनवरी, बुधवार को संगम तट के पास मौनी अमावस्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर मची भगदड़ में करीब पचास श्रद्धालुओं की जान चली गई।
कुम्भ के ही दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी 2025 को रात भगदड़ मची। इस बार लोग महाकुंभ के लिए जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम 4 बजे से भीड़ उमड़ने लगी थी। रात को करीब 8.30 बजे 3 गाड़ियां रवाना हो गईं, भीड़ भी बढ़ने लगी साथ ही गाड़ी का प्लेटफार्म बदलने से वहां भगदड़ मची मृतकों में दर्जनों महिलाएं और पुरुष कई बच्चे शामिल थे । इस भगदड़ में 25 से ज्यादा लोग भी घायल हो गए। दुर्घटना के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा और प्लेटफार्म बदलने से ओवरब्रिज पर यात्री एक-दूसरे पर गिर गए।
मार्च 2025 में मेरठ में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या कर शव को नीले ड्रम में सीमेंट से सील किया। केस की बेरहमी और नवंबर में मुस्कान ने जेल में बेटी को जन्म दिया।
22 अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए। हमला स्थानीय आतंकी समूह और पाकिस्तान समर्थित तत्वों द्वारा किया गया माना गया। इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बढ़ा और सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों को निशाना बनाकर पीड़ितों के परिजनों के आंसू पोंछे।
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून की दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया था। प्लेन सवार 241 लोगों की मौत हो गई। एक जीवित बचा है। मारे गए 241 लोगों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक है। प्लेन जिस हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया था, वहां से 29 शव मिले।
2 जुलाई 2025 को अपनी शादी के महज बारह दिन बाद राजा रघुवंशी अपनी नई दुल्हन सोनम के साथ हनीमून पर गया। सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा के साथ अफेयर चल रहा था, जो कभी उनके फैमिली बिजनेस में काम करता था। शादी के तुरंत बाद, सोनम और राज ने राजा को मारने का प्लान बनाया। तीन किराए के आदमियों ने वेई सॉडोंग फॉल्स के पास राजा पर चाकू से हमला किया। उसकी बॉडी को खाई मे फेंक दिया था।
4 जून 2025, रविवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली वाली आरसीबी की जीत की खुशी से पहले स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मीडिया खबरों के मुताबित भगदड़ में 47 लोग घायल हो गए। एक बार फिर लोगों की जान चली गई और कुछ के परिवार बिखर गए।
तमिलनाडु के करूर में अभिनेता-राजनेता विजय की रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में 9 बच्चों और 17 महिलाओं सहित 39 लोगों की मौत हो गई।
25 सितंबर 2025 यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च के प्रबंधक चैतन्यानंद सरस्वती को यूपी के आगरा से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में 32 से ज्यादा छात्राओं से पूछताछ की गई। इनमें से 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न, अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने, डराने और जबरन छूने जैसे आरोप लगाए हैं।
दिल्ली में 10 नवंबर के दिन लाल किला के पास एक कार में धमाका हुआ, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग 27 से ज्यादा लोग घायल हुए। तीन शव इतने क्षत-विक्षत थे कि डीएनए से पहचान करनी पड़ी। मृतकों में ज्यादातर स्थानीय दुकानदार और दूसरे शहरों से आए लोग थे। लाल किला के पास विस्फोट एक बड़े ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर माड्यूल का हिस्सा, जो जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़ा था। विस्फोट इतना तेज था कि कार के पार्ट्स 42 जगह बिखर गए। इस घटना के तार अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े और धीरे-धीरे कश्मीर से लेकर नूह तक मिले।
24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है।
(मनोज कुमार अग्रवाल-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button