पैकेट बंद फूड पर सुप्रीम चेतावनी

हमारे देश मंे भी खान-पान को लेकर बहुत बड़ा बदलाव आ गया है। अभी कुछ लोग हैं जो प्राचीन आहार-विहार के सिद्धांत का पालन करते हैं और प्रायः उनमें से शत-प्रतिशत स्वस्थ शरीर के साथ दीर्घायु भी रहते हैं। चिंता की बात यह है कि बड़ी संख्या में लोग पैकेट बंद फूड का सेवन करने लगे हैं। इनमंे भी बड़ी संख्या बच्चों और युवाओं की है। कहने की जरूरत नहीं कि इससे व्यापार बढ़ा है और लोगों को रोजगार भी मिला लेकिन स्वास्थ्य पर विपरीत असर भी देखने को मिला है। कुछ जागरूक लोगों ने डिब्बा बंद खाने के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से देश की सबसे बड़ी अदालत अर्थात् सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को महत्वपूर्ण मानते हुए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही स्वस्थ खानपान और पोषण की समझ होनी चाहिए। इसके लिए हमंे ही प्रयास करना होगा क्योंकि बच्चे तो मूडी होते हैं और अभिभावक उनकी जिद के आगे विवश हो जाते हैं। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक डिब्बा बंद फूड पर चेतावनी चिह्न होना चाहिए। इस चिह्न पर पोषक तत्व का चित्र के रूप मंे संकेत हो। साथ ही हाई फैट, हाई शुगर या हाई साल्ट भी लिखा होना चाहिए। इस प्रकार सुप्रीम चेतावनी से बच्चे थोड़ा बहुत तो समझ कर ही उनका उपयोग करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसआई) को निर्देश दिया कि डिब्बा बंद भोज्य पदार्थों पर यह व्यवस्था अनिवार्य की जाए।
पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की बिक्री और उपभोक्ताओं की सेहत से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसआई) को निर्देश दिया है कि हाई फैट, हाई शुगर और हाई साल्ट वाले खाद्य उत्पादों पर स्पष्ट चेतावनी लेबल लगाए जाएं। कोर्ट ने कहा कि उपभोक्ताओं को उत्पाद की पोषण संबंधी जानकारी आसानी से समझ में आनी चाहिए। इसके साथ ही बच्चों में पोषण जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में विशेष कार्यक्रम चलाने पर भी जोर दिया गया है।
जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने फ्रंट ऑफ पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। अदालत ने कहा कि जिन खाद्य उत्पादों में फैट, शुगर या नमक की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक है, उनके पैकेट के सामने लाल रंग का अलग-अलग हेक्सागोन चेतावनी चिन्ह लगाया जाए। पीठ ने कहा कि यदि किसी उत्पाद में एक से अधिक पोषक तत्व तय सीमा से अधिक हैं तो प्रत्येक के लिए
अलग चेतावनी चिन्ह अनिवार्य होगा। एक ही चेतावनी चिन्ह में कई पोषक तत्वों की जानकारी देना पर्याप्त नहीं माना जाएगा।
अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (लेबलिंग एंड डिस्प्ले) रेगुलेशंस, 2020 सहित खाद्य लेबलिंग से जुड़े मौजूदा नियमों को पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए। कोर्ट का मानना है कि सही और स्पष्ट सूचना मिलने से उपभोक्ता बेहतर निर्णय ले सकेंगे और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को समझ पाएंगे। अदालत ने केंद्र सरकार से स्कूल पाठ्यक्रम में आवश्यक बदलाव करने तथा छात्रों के लिए इंटरैक्टिव वर्कशॉप, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार करने को कहा। अदालत ने केंद्र सरकार से स्कूल पाठ्यक्रम में आवश्यक बदलाव करने तथा छात्रों के लिए इंटरैक्टिव वर्कशॉप, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार करने को कहा।
डिब्बाबंद भोजन वह खाना है जिसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए डिब्बों, जार या पैकेट में सील करके संरक्षित किया जाता है। इसे हिंदी में डिब्बाबंद खाना या पैकेटबंद भोजन भी कहते हैं।भोजन को साफ और प्रोसेस करके डिब्बे या जार में बंद किया जाता है। उच्च तापमान पर गर्म करके सूक्ष्मजीवों को नष्ट किया जाता है ताकि खाना जल्दी खराब न हो। डिब्बाबंद फल (जैसे अनानास, आड़ू), सब्जियां (जैसे मक्का, मशरूम), सूप, जूस, बीन्स और तैयार खाने के पैकेट। सही पैकेजिंग के कारण यह महीनों तक सुरक्षित रह सकता है। कई पैकेटबंद और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों में नमक (सोडियम), चीनी, फैट या प्रिजर्वेटिव अधिक मात्रा में हो सकते हैं।अधिक मात्रा में सेवन करने से हाई बीपी, मोटापा, हृदय या किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर यदि पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या हो।खरीदने से पहले पोषण तत्व, नमक-चीनी की मात्रा और एक्सपायरी तारीख जरूर देखें। डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों में आमतौर पर परिरक्षक और कृत्रिम स्वाद पाए जाते हैं, यही कारण है कि इनकी छवि कुछ लोगों को पसंद नहीं आती। हालांकि, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों में ताजे खाद्य पदार्थों के समान ही पोषक तत्व होते हैं और ये उन लोगों के लिए सुविधाजनक होते हैं जिन्हें नियमित भोजन करने में कठिनाई होती है। डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं क्योंकि इन्हें फसल कटाई के तुरंत बाद संसाधित किया जाता है और ये अपने सर्वोत्तम पोषक तत्वों के स्तर पर होते हैं। डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों का स्वाद कभी भी ताजे खाद्य पदार्थों जैसा अच्छा या प्राकृतिक नहीं हो सकता, चाहे लेबल पर कुछ भी लिखा हो। ताजे खाद्य पदार्थों में हमेशा सबसे प्राकृतिक और जैविक स्वाद होता है।
सोडियम और चीनी की मात्रा – स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों में सोडियम और चीनी मिलाई जाती है। हालांकि इससे आपके भोजन का स्वाद बेहतर हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। यदि आपको लगता है कि आपके डिब्बाबंद भोजन में बहुत अधिक मिलावट है, तो डिब्बे का रस निकाल देना और खाना पकाने या खाने से पहले उसे पानी से धो लेना फायदेमंद हो सकता है।
कम पोषक तत्व- डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ अत्यधिक प्रसंस्कृत होते हैं, इसलिए उनमें से महत्वपूर्ण पोषक तत्व निकल जाते हैं और उन्हें इतना परिष्कृत कर दिया जाता है कि ताजे खाद्य पदार्थों के समान पोषण संबंधी लाभ नहीं मिल पाते। अधिकांश सब्जियों और फलों को छीलकर, काटकर, परिष्कृत करके अन्य सामग्रियों और परिरक्षकों के साथ मिलाया जाता है। प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पोषक तत्वों की मात्रा धीरे-धीरे कम होती जाती है, जिससे उनकी तुलना ताजे खाद्य पदार्थों से नहीं की जा सकती।
बीपीए का प्रभाव- बिस्फेनॉल ए, जिसे आमतौर पर बीपीए के नाम से जाना जाता है, एक रसायन है जो एल्युमीनियम और टिन के डिब्बों में पाया जाता है। अध्ययनों से पता चला है कि बीपीए कम मात्रा में भी विषैला हो सकता है। यह हृदय रोग, स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, मधुमेह और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। हालांकि अध्ययनों से पता चला है कि बीपीए हानिकारक हो सकता है, लेकिन इस तथ्य को प्रमाणित करने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है। डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय, हमेशा सोच-समझकर चुनाव करें। यदि कोई ताजा विकल्प किफायती भी हो, तो ताजा विकल्प चुनना बेहतर हो सकता है क्योंकि उसमें परिरक्षकों की मात्रा कम हो सकती है।
(मोहिता स्वामी-हिफी फीचर)



