लेखक की कलम

वैभव का बढ़ा ‘वैभव’

अब वो कहावत पुरानी ही नहीं अर्थहीन भी बन गयी है कि पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब। इसका बाद का हिस्सा अब अर्थहीन है क्योंकि खेल-कूद ने देश को गौरवान्वित ही नहीं किया बल्कि धन-सम्पदा की बारिश भी कर दी है। अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को ही देख लीजिए। अण्डर-19 एशिया कप मंे 204 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत का नाम रोशन किया। इसके साथ ही पैसों की बारिश भी हो रही है। उनके बैट पर बोली लगाने वालों की लाइन लगी है। कौन कम्पनी ऐसे बैट पर अपना नाम नहीं चस्पा करना चाहेगी जो रनोें की बौछार कर रहा हो। भारतीय क्रिकेट का यह भावी सुपर स्टार अब सभी की निगाह में है। वैभव का वैभव बढ़ रहा है।
यूएई के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में 204 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर लोगो लगाने के लिए बड़ी कंपनियों में होड़ मच गई है। आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी) बनने के बाद मशहूर टायर कंपनी एमआरएफ वैभव के बल्ले पर स्टिकर लगाने के लिए बातचीत कर रही थी, लेकिन वैभव के मैनेजरों की सालाना 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम मांग के चलते यह डील जून 2026 में अटक गई थी। अब वैभव की ताजा सुनामी पारी के बाद कंपनियां उनकी शर्तों के आगे झुकने को मजबूर हो सकती हैं।
यूएई के खिलाफ मंगलवार को 203 रनों की सुनामी पारी के बाद विश्व क्रिकेट जगत अवाक है। लेकिन वैभव हैं कि पिछले तीन साल से ैै के मेरठी बल्लों से आग लगाए हुए हैं!जानकारी के अनुसार पिछले कई सालों से कई बड़े ब्रांड वैभव के बल्ले पर अपनी कंपनी का स्टिकर लगाना चाहते हैं, लेकिन बात आगे नहीं ही बनी, लेकिन अब यूएई के खिलाफ सुनामी शतक के बाद ब्रांड वैभव की शर्तों के आगे झुकने को मजबूर हो सकती हैं। और अगर ऐसा होता है, तो वह यहां से बल्ले पर लोगो फीस का छह गुना से भी ज्यादा पैसा वसूलेंगे। आइपीएल 2026 में वैभव के ऐतिहासिक प्रदर्शन (16 पारियों में 776 रन, 237.30 स्ट्राइक रेट, ऑरेंज कैप और एमवीपी) के बाद दिग्गज कंपनी एमआरएफ ने वैभव में बहुत रुचि दिखाई थी, लेकिन जून 2026 में आर्थिक व्यावहारिकता और कीमत पर सहमति न बनने के कारण यह बातचीत अटक गई। खबरें ऐसी थीं की वैभव के प्रबंधक कंपनी से सालाना 12 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे, लेकिन कंपनी इतने पर राजी नहीं थी। यही वजह है कि तभी से दोनों पक्षों के बीच नियमित अंतराल पर जारी बातचीत के बावजूद डील अधर में ही लटकी हुई है।
सूर्यवंशी फिलहाल मेरठ स्थित एसएस कंपनी के बल्लों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक बल्ले की कीमत करीब 1.50-2.00 लाख रुपये तक बैठती है। जून 2026 में वैभव आयरलैंड दौरे में बिना स्टिकर के बैट के साथ खेले। कुछ समय के लिए हीरो के स्टिकर ने ली, लेकिन फिर से एसएस ने बल्ले के आगे पीछे जगह बना ली। वजह यह रही कि एसएस ने सालाना 50 लाख रुपये से बढ़ाकर वैभव की फीस 2 करोड़ रुपये कर दी। वैसे इस बारे में जब एसएस कंपनी के डायरेक्टर जतीन सरीन ने कहा, हमारे खिलाड़ियों के साथ जो इस तरह के करार होते हैं, वह नॉन डिस्क्लोज एग्रीमेंट के तहत होते हैं। ऐसे में मैं इस विषय पर कोई कमेंट नहीं ही करूंगा। जाहिर है कि एक दिन पहले खेली सुनामी पारी के अगले दिन ही किसी भी खिलाड़ी को करार नहीं मिल जाता, लेकिन खिलाड़ी विशेष की कीमत जरूर बढ़ जाती है। जाहिर है कि इस पारी के बाद से एमआरएफ वैभव की शर्तों को लेकर झुकेगा, तो मेरठ स्थित एसएस (सरीन स्पोर्ट्स) का करार पर आगे बढ़ना मुश्किल होगा क्योंकि बल्ला निर्माता कंपनी खिलाड़ियों को एक तय सीमा से ज्यादा पैसा नहीं ही दे पातीं। ऐसे में एसएस के लिए 2 करोड़ रुपये से आगे बढ़ना मुश्किल होगा। यदि इस ऐतिहासिक पारी के बाद 12 करोड़ रुपये सालाना का प्रस्ताव ही पक्का हो जाता है, तो यह उनकी मौजूदा कमाई से ़500 फीसद से ़2,300 फीसद (6 से 24 गुना) की छलांग होगी और उन्हें सीधे विराट कोहली के बैट अनुबंध स्तर के करीब ला खड़ा करेगी। वहीं, यदि वैभव का कैंप इस विश्व रिकॉर्ड पारी के दम पर 15 फीसद से 25 फीसद अतिरिक्त प्रीमियम हासिल करता है, तो यह डील 13.8 करोड़ से 15 करोड़ रुपये सालाना तक जा सकती है।
दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में 24 नवम्बर को यूएई के खिलाफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के किए कारनामे की दुनिया भर में गूंज है। सिर्फ 53 गेंदों पर 7 चैकों और 28 छक्कों से वैभव ने 204 रन बनाते हुए जैसी धुलाई संयुक्त अरब अमीरात के बॉलरों की, वह क्रिकेट दिग्गजों के लिए चर्चा और बहस का विषय बन गया है, तो वहीं करोडों फैंस इस करिश्मे पर अभी भी हैरान हैं कि ऐसा कैसे संभव है। कोई उनके 28 छक्कों की बात कर रहा है, तो कोई किसी पहलू की। और इस ऐतिहासिक दोहरे शतक में वैभव के बल्ले से एक-दो नहीं, बल्कि करीब दर्जन भर रिकॉर्ड निकले। ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
सूर्यवंशी के प्रचंड प्रहारों का असर ऐसा रहा कि समय गुजरने के साथ ही यूएई के खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज एकदम पस्त पड़ गई। और भारत ए ने 249 रनों का टारगेट सिर्फ 14.2 ओवरों में 3 ही विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले यूएई ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए थे। इसमें अरशद खान ने 4 विकेट लिए थे। सभी को भरोसा था कि भारत आसानी से जीत जाएगा, लेकिन इस सुनामी अंदाज में वैभव जीत दिलाएंगे, इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो। बहरहाल, वैभव ने ऐसा बम फोड़ा है, जिसकी गूंज से बाकी टीमों के बॉलरों के कानों पर जरूर असर पड़ा होगा।
टीम इंडिया न्यूजीलैंड में दूसरा टेस्ट मैच खेलने की तैयारी कर रही है, लेकिन 15 साल की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नई और अलग ही जान फूंक दी है। वैभव ने 24 नवम्बर को बनाए सुनामी दोहरे शतक से पूरी विश्व क्रिकेट जगत का ध्रुवीकरण इस टूर्नामेंट के इर्द-गिर्द कर दिया है और जब भारत। एक और मैच में श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, तो इस बार टीवी रेटिंग भी अलग स्तर की होगी और मैदान पर फैंस की भीड़ भी। धमाके के बाद अब वैभव की बैटिंग के आकर्षण ने एक अलग ही स्तर हासिल कर लिया है। सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ पिछले मैचों में लिस्ट ए क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 53 गेंद में 28 छक्कों और सात चैकों की मदद से 204 रन बनाए, तो भारत ने पाकिस्तान से मिली हार के बाद इस मैच के जरिये शानदार वापसी की। पहले मैच में नेपाल को 26 रन पर आउट करने वाले भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के सामने दबाव में नजर आए। पाकिस्तान ने 300 पार का स्कोर बनाकर 48 रन से जीत दर्ज की। यूएई ने भी आठ विकेट पर 249 रन बना डाले थे लेकिन बल्लेबाजों की मददगार पिच पर सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई।
(एससी मिश्र-हिफी फीचर)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button