फिल्मी

जेन जी पर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर का बयान

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर अक्सर आंदोलन हो या विवाद अपनी राय खुलकर रखती नजर आती हैं। इस बार भी यही हुआ। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान देश की युवा पीढ़ी यानी जेन जी पर बेबाक बयान दिया है। ईशा ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में जहां युवा सोशल मीडिया और तमाम राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हैं उससे उन्हें बचना चाहिए और किसी के भी बहकावे में नहीं आना चाहिए। साथ ही अपनी बुद्धि का भी इस्तेमाल करना चाहिए। उनका यह बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
ईशा कोप्पिकर का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। जहां उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान ईशा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को यह समझने की जरूरत है कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत? उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वह भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिसके लिए उन्हें भविष्य में पछताना पड़े। ईशा कोप्पिकर ने अपनी बात रखते हुए कहा, ष्जेन जी के लिए यही कहूंगी मैं कि प्लीज अपने आप को मैनपुलेट मत होने दीजिए। पढ़ाई में ध्यान दीजिए। फैक्ट्स को समझिए और ये समझिए कि देश के प्रोग्रेस के लिए क्या सही है। किसी के इमोशंस और किसी के बहकावे में आके कुछ मत कीजिए। आपके मां-बाप ने बहुत सोच समझ के आपको एजुकेशन दी है। उस एजुकेशन का आप इस्तेमाल कीजिए।
ईशा का युवाओं को लेकर यह मानना है कि देश का युवा किसी भी राष्ट्र का सबसे मजबूत स्तंभ होता है, इसलिए यह बहुत जरूरी है कि युवा वर्ग अपनी एनर्जी का इस्तेमाल पॉजिटिव तरीके से करे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बच्चों के माता-पिता उन्हें पढ़ाने-लिखाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं और उन्हें योग्य बनाते हैं, इसलिए युवाओं का यह कर्तव्य है कि वह उस शिक्षा का सही उपयोग करें।
ईशा ने आगे कहा कि युवाओं को किसी के बहकावे में आकर ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे देश की प्रगति या शांति में बाधा उत्पन्न हो। इसके बजाय, उन्हें देश की सफलता और विकास के लिए काम करना चाहिए ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दे सकें। ईशा कोप्पिकर के इस संजीदा और जिम्मेदार बयान की सराहना उनके फैंस और कई अन्य लोग भी कर रहे हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button