सैफ अली ने 4 करोड़ की बेच दी प्रापर्टी

अरबों की संपत्ति के मालिक बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में मुंबई में अपनी एक प्रॉपर्टी को लेकर बड़ी डील की थी। उन्होंने एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को अपने दो ऑफिस स्पेस किराए पर दिए थे, जबकि अब खबरें हैं कि अभिनेता ने अपनी एक लग्जरी प्रॉपर्टी को बेच दिया है। 19 साल पुरानी ये प्रॉपर्टी 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में बेची गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित अपना एक फ्लैट दो पार्किंग स्पेस के साथ 4.11 करोड़ में बेचा है। इसका कारपेट एरिया 797 वर्ग फुट है। ये डील 19 अक्टूबर 2026 को हुई थी, जबकि एग्रीमेंट टू सेल 7 मार्च, 2024 का था। खरीदार को इस फ्लैट पर 7 मार्च, 2024 को कब्जा मिल गया था। इस डील में 24.66 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है। सैफ अली खान की ये प्रॉपर्टी बांद्रा वेस्ट में हाई-कॉन्स रेजीडेंसी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ ने साल 2007 में हाई-कॉन्स रेजीडेंसी के ऊपरी फ्लोर पर एक यूनिट को 9.7 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसका
कारपेट एरिया 6,000 वर्ग फुट था। बाद में इसे एक्टर ने तीन हिस्सों में बांटकर तीन फ्लैट बना दिए। इनमें से अब 797 वर्ग फुट का ऊपरी फ्लोर वाला फ्लैट सेल कर दिया गया है। दो अन्य फ्लैट 2,205 वर्ग फुट और 2,997 वर्ग फुट के हैं।
कुछ दिनों पहले ही सैफ अली खान ने 22.76 लाख रुपये के मंथली किराये पर अपनी दो कमर्शियल यूनिट को दुर्वा फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड को किराये पर दिया था। ये प्रॉपर्टी मुंबई के अंधेरी कुर्ला रोड पर स्थित है, जिसका कुल कारपेट एरिया 5,692 वर्ग फुट है। सैफ अली खान को पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म हैवान में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। हाल ही में एक्टर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 में भी नजर आए थे। (हिफी)



