फिल्मी

सोनाली ने फिल्म इंडस्ट्री में बनाई अपनी अलग पहचान

फिल्मों और टीवी में तीन दशक से ज्यादा समय से सक्रिय अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर में अलग-अलग तरह का काम किया। गैर फिल्मी परिवार से आने वाली सोनाली की बड़ी बहन को एक तरफ एयर होस्टेस बनने का भी मौका नहीं मिला, लेकिन सोनाली ने अपनी जिद से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।
इन दिनों करियर में अलग-अलग तरह के काम कर रहीं सोनाली का कहती है, मैंने फिल्मों में काम शुरू किया, वही अपने आपमें एक अलग बात थी। मेरे परिवार में इंजीनियर, डॉक्टर, पढ़ाई-लिखाई वाले लोग हैं। मैं एक बहुत ही मध्यमवर्गीय महाराष्ट्रीयन परिवार से आती हूं, जिसका फिल्मों या इस इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, जब मेरी बड़ी बहन ने माता-पिता को बताया था कि उन्हें एयर होस्टेस बनना है तो सभी ने मना कर दिया। उन्होंने पढ़ाई की और दूसरा काम किया। कुछ वर्ष बाद मैंने उनसे कहा कि ताई (बड़ी बहन), मैं समझ सकती हूं कि तुम्हें कैसा लगा होगा? जब मुझे अपने मन का काम करने को मिला, पर तुम्हें मम्मी-पापा ने नहीं करने दिया? तब उन्होंने कहा कि असल में मम्मी-पापा ने तुम्हें भी न कहा था, पर तुम्हारी जिद थी कि मुझे करना है और तुमने वो किया। मुझमें वो दृढ़ता, वो जिद नहीं थी। सोनाली ब्रेंद्रे ने एक्टिंग जर्नी को लेकर बात करते हुए कहा, जब मैं फिल्मों में आई तो मैंने एक्टिंग का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया था। मैं काम के साथ सीख रही थी। उस समय मुझे
लगता था कि सबको काफी आता है और मुझे कुछ नहीं आता। इसलिए मुझे लगातार कुछ अलग करना पड़ता था ताकि अगर एक काम नहीं चला तो दूसरा कर सकूं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button